For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDVS AUS: संजय बांगर ने लोकेश राहुल के गैर जिम्मेदार रवैए पर लगाई 'फटकार'

India Vs Australia : Coach Sanjay Bangar का बड़ा बयान, 'नहीं तय है Opening Slot' | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है और भारतीय टीम के पास अभ्यास मैच भी एक ही था। इससे पहले टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली है। देखा जाए तो लगभग सभी अनुभवी बल्लेबाज अब तक कुछ ना कुछ रन बनाने में कामयाब रहे हैं- सिवाय लोकेश राहुल के। राहुल का यह खेल अब टीम के सहायक कोच संजय बांगर को भी अखरने लगा है।

वैसे तो पृथ्वी शॉ के चोटिल होने के चलते अब राहुल पहले टेस्ट में पारी का आगाज करने के लिये प्रबल दावेदारों में से एक हैं। लेकिन बांगर उनके आउट होने के तरीकों से खुश नहीं हैं। राहुल एकमात्र बल्लेबाज रहे जो यहां चार दिवसीय दौरे मैच में दूसरे दिन कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके थे। वह खेल के पहले घंटे के अंदर खराब शॉट खेलते हुए मिड ऑफ पर लपके गये। जबकी विराट कोहली सहित पांच भारतीय बल्लेबाजों ने मैच में अर्धशतक लगाया था। कुल मिलाकर भारतीय बल्लेबाजी के लिहाज से मैच संतोषजनक रहा।

राहुल अब अनुभवहीन नहीं रहे

ऐसे में राहुल को आड़ेहाथों लेते हुए बांगर ने कहा कि राहुल अब इतना अनुभवहीन खिलाड़ी नहीं रह गए हैं। उनको और अधिक जिम्मेदारी से खेलना चाहिए। वह खेल में अच्छे दिख रहे हैं, फर्क सिर्फ इतना है कि वह अलग अलग तरीके से आउट हो रहे हैं। आज भी, गेंद शरीर से काफी दूर थी और उसको खेलने के प्रयास में वे अपना विकेट गंवा बैठे। लेकिन हमें जो दिख रहा है, उसके हिसाब से वह गेंद को अच्छी तरह खेल रहे हैं और फॉर्म से केवल एक अच्छी पारी दूर हैं।'

टीम में पहला और छठा स्लॉट खाली

बांगर ने आगे कहा, 'वह अब इतने युवा खिलाड़ी नहीं रह गए हैं। वह 30 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, उनसे जिम्मेदारी से खेलने की उम्मीद की जाती है।' इसके साथ ही बल्लेबाजी कोच ने यह भी कहा कि टीम में एक और छठा नंबर का स्लॉट अभी खाली है, जिस पर राहुल अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी पारी से बल्लेबाजी क्रम का संयोजन तय करने में मदद मिलेगी जिसमें शुरुआती और छठे स्थान के लिये राहुल, मुरली विजय, रोहित शर्मा और हनुमा विहारी दौड़ में होंगे।

Story first published: Friday, November 30, 2018, 13:47 [IST]
Other articles published on Nov 30, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+