Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BBL में डिविलियर्स ने लपका शानदार कैच, बल्ले से रन बरसाकर टीम को दिलाई जीत

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को बिग बैश लीग (बीबीएल) में अपनी छाप छोड़ने में कोई ज्यादा समय नहीं लगा क्योंकि उन्होंने अपने डेब्यू मैच में शानदार कैच लेकर सुर्खियां बटोर ली हैं। डिविलियर्स ने ब्रिस्बेन हीट की तरफ से खेलते हुए बीबीएल में अपना पहला मैच रविवार को एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ खेला। इस दाैरान उन्होंने ना सिर्फ फील्डिंग से बल्कि रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

एडिलेड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। उनकी पारी का चाैथा विकेट जोनाथन वेल्स के रूप में गिरा जिन्हें डिविलियर्स ने पवेलियन भेजने का काम किया। जोनाथन ने 10वें ओवर की 5वीं गेंद पर जेम्स पेटिंसन की गेंद पर सिली मिड ऑफ की तरफ तेज हवाई शाॅट खेला लेकिन वहां पर तैनात डिविलियर्स ने चुस्ती दिखाते हुए हवा में उछलकर कैच लपक लिया। इसी के साथ एडिलेड का 65 रन पर छठा विकेट गिर गया। जोनाथन 14 रन पर आउट हुए।

एडिलेड की पूरी टीम 19 ओवर में 110 रनों पर ढेर हो गई। जवाव में ब्रिस्बेन ने डिविलयर्स व रेनेशाॅ की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदाैलत 15.2 ओवर में 7 विकेट रहते मैच अपने नाम कर लिया। पहली बार बीबीएल का हिस्सा बनने वाले डिविलियर्स ने 32 गेंदों में 40 रन बनाए जिसमें 5 चाैके शामिल रहे। वहीं रेनेशाॅ ने 45 गेंदों में 52 रन बनाए।

डिविलियर्स को लेकर यह भी खबर आई है कि वो फिर से साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए खेल सकते हैं। अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए डिविलियर्स की वापसी करवाने पर विचार कर रहा है। साउथ अफ्रीका के कोच मार्क बाउचर ने कहा कि वो एबी डिविलियर्स को वापस टीम में लाने का सोच सकते हैं। उनके मुताबिक डिविलियर्स को साल 2020 वर्ल्ड कप के लिए टीम में लाया जा सकता है।

Story first published: Tuesday, January 14, 2020, 15:19 [IST]
Other articles published on Jan 14, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+