नई दिल्ली। बिग बैश लीग (BBL) इस समय ऑस्ट्रेलिया में चल रही है। क्रिकेट प्रेमियों को इस टूर्नामेंट के हर मैच में क्रिकेट का आनंद लेना चाहिए। मेलबर्न स्टार्स (Melbourne Stars) और होबार्ट हरिकेंस (Hobart Hurricanes) के बीच हुए लीग के 27वें मैच में, मेलबर्न के आंद्रे फ्लेचर ने दो अविश्वसनीय कैच पकड़े। फ्लेचर के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फ्लेचर के 17 वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पहला कैच लपका। कैच लपकते ही फ्लेचर डांस भी करने लग पड़े। हुआ ऐसा कि बिली स्टान्लिक गेंद के लिए आए, तो बल्लेबाज कॉलिन इंग्राम ने गेंद को हिट किया, लेकिन फ्लेचर ने हवा में उछलते हुए एक अविश्वसनीय कैच पकड़ा। जहां सभी क्रिकेट प्रशंसकों ने फ्लेचर के कैच की सराहना की, वहीं फ्लेचर ने एक बार फिर से 19 वें ओवर की आखिरी गेंद पर बल्लेबाज बेन मैकडरमोट का शानदार कैच लपका। फ्लेचर की फील्डिंग की काफी प्रशंसा की गई है, और उनके दोनों कैच सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।
How good were those catches from Andre Fletcher? 🌶️ #BBL10 pic.twitter.com/ZpD5phE0pA
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) January 4, 2021
वहीं मैच की बात करें तो मेलबर्न स्टार्स ने होबार्ट हरिकेंस को 10 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेलबर्न 20 ओवर में 6 विकेट 183 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में होबार्ट सिर्फ 173 रन ही बना पाई। इस तरह मेलबर्न ने 10 रन से मैच अपने नाम कर लिया। मेलबर्न के लिए ओपनिंग करने आए मार्क स्टोइनिस ने 55 गेंदों में नाबाद 97 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चाैके व इतने ही छक्के शामिल रहे। वहीं फ्लेचर ने इस मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। फ्लेचर ने सिर्फ 10 रन बनाए थे। फ्लेचर से भी आगामी मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद की जाएगी।