शोएब को काउंटी क्रिकेट खेलने की मंजूरी
लाहौर, 3 सितंबरः पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने खिलाड़ियों के इंग्लिश काउंटी में नहीं खेलने देने की नीति में संशोधन करते हुए विवादास्पद तूफानी गेंदबाज शोएब अख्तर को सारे काउंटी टीम की तरफ से खेलने की छूट दे दी है।
पिछले कुछ समय से क्रिकेट से दूर रहे शोएब को फिट रहने और राष्ट्रीय टीम में जगह पाने के लिए खेल से दूर रहना मुश्किल हो रहा था।
पीसीबी के मुख्य संचालन अधिकारी शफकत नगमी ने कहा "शोएब ने महीनों से क्रिकेट नहीं खेला है और मैच फिटनेस के लिए उसे खेलने की जरुरत है। हमारा मानना है कि कुछ दिनों तक काउंटी में खेलने से उनकी फिटनेस लौट आएगी"।
नगमी ने कहा "शोएब ने अनापत्ति प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था जिसे हमने मंजूर कर लिया है और वह काउंटी क्रिकेट में खेलते हैं तो हमें कोई आपत्ति नहीं है"।
रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर इस तेज गेंदबाज को चैंपियंस ट्राफी के लिए राष्ट्रीय टीम में फिर से शामिल किया गया था, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों के मना करने के बाद इसे एक साल के लिए टल दिया गया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications