For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एबी डिविलयर्स ने खेली विस्फोटक पारी, लगा दिए दनदनाते 6 छक्के

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में वापसी करने के लिए एबी डिविलियर्स ने चांस और ज्यादा बढ़ा दिए हैं। भले ही उनकी उम्र 35 साल हो गई हो, लेकिन उनके खेलने का अंदाज यह महसूस नहीं होने देता कि उनका क्रिकेट करियर अंतिम पढ़ाव की ओर है। यही कारण है कि अब साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड भी उन्हें वापस टीम में लाने के लिए तैयार हो चुका है। पहली बार बिग बैश लीग(बीबीएल) का हिस्सा बने डिविलियर्स ने लीग के 53वें मैच में ब्रिस्बेन हीट की ओर से 37 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 चाैके तो 6 दनदनाते छक्के शामिल रहे।

डिविलियर्स ने यह पारी मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ टूर्नामेंट के 53वें मैच में खेली। ब्रिस्बेन के कप्तान क्रिस लिन ने टाॅस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। ब्रिस्बेन के 58 रन पर 2 विकेट गिर, इसके बाद चाैथे नंबर पर आए विकेटकीपर डिविलियर्स ने अपना पुराना अंदाज दिखाते हुए चारों ओर बड़े शाॅट खेलना शुरू कर दिए। एक समय ब्रिस्बेन का स्कोर 7.5 ओवर में 58 था लेकिन डिविलियर्स ने अंत तक बल्लेबाजी करते हुए मेलबर्न के सामने 5 विकेट खोकर 186 रनों का लक्ष्य रख दिया। डिविलियर्स मैच की अंतिम गेंद पर आउट हुए।

डिविलियर्स के अलावा क्रिस लिन(34) और मार्नस लाबुशाने ने नाबाद 24 रन की पारी खेली। ओपनर सैम हिल्लेट ने 18, जबकि बेन कटिंग ने 22 रन बनाए। मैट रेनेशा ने 10 रन बनाए। जवाब में उतरी मेलर्बन की टीम शुरूआत अच्छी तो रही लेकिन 31 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाने के बाद टीम लड़खड़ा गई। देखते ही देखते उनकी पूरी टीम 17.4 ओवर में ही 115 रन बनाकर ढेर हो गई और ब्रिस्बेन ने 71 रनों के आसान जीत दर्ज कर ली। हालांकि इस हार के बावजूद मेलबर्न स्टार्स अंक तालिका में 14 मैचों में 20 अंक के साथ पहले स्थान पर काबिज है जबकि ब्रिस्बेन हीट 13 मैचों में 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

Story first published: Saturday, January 25, 2020, 18:37 [IST]
Other articles published on Jan 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+