Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BCB ने किया एशिया XI का ऐलान, ऋषभ पंत समेत 6 भारतीयों को मिली जगह

नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपने संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की 100 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एशिया इलेवन बनाम वर्ल्ड इलेवन के 2 मुकाबलों के लिए तैयार है। दो मैच 18 और 21 मार्च को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले जाएंगे। एशिया इलेवन में काैन खिलाड़ी होंगे ये अब साफ हो चुका है। बीसीबी ने मंगलवार 15 सदस्यीय एशिया इलेवन टीम का ऐलान किया जिसमें भारत के 6 खिलाड़ियों को जगह मिली है।

राहुल खेलेंगे एक मैच

राहुल खेलेंगे एक मैच

टीम में केएल राहुल को माैका दिया गया है लेकिन उन्हें एक मैच के लिए चुना गया है क्योंकि वह 18 मार्च को साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे में व्यस्त होंगे। वह दूसरे टी20 मैच में शामिल होंगे। वहीं बांग्लादेश बोर्ड ने साफ किया है कि भारतीय कप्तान कोहली का चयन बीसीसीआई की सहमति पर निर्भर करता है। कोहली अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे मैच नहीं खेलते तो वह दोनों मैचों में उपलब्ध हो सकते हैं। फिर कोहली की जगह रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतर सकते हैं अगर वो फिट साबित हुए तो।

पाकिस्तान का कोई भी खिलाड़ी नहीं शामिल

पाकिस्तान का कोई भी खिलाड़ी नहीं शामिल

बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी का जश्न मनाने के लिए आयोजित की जा रही इस सीरीज के लिए बीसीबी ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है। 15 सदस्यीय स्क्वाड में भारत की ओर के कुल 6 खिलाड़ी शामिल हैं- पंत, कोहली और राहुल के अलावा मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और शिखर धवन को भी जगह मिली है। एशिया इलेवन में एक भी पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल नहीं है। दरअसल पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग खेली जा रही है और इसी वजह से पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने इन दोनों मैचों से खुद को दूर रखा है। एशिया इलेवन में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल और अफगानिस्तान के क्रिकेटर शामिल हैं।

वर्ल्ड XI टीम के खिलाफ टीम के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए एशिया XI स्क्वाड-

वर्ल्ड XI टीम के खिलाफ टीम के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए एशिया XI स्क्वाड-

एशिया XI टीमः केएल राहुल, शिखर धवन, तमीम इकबाल, विराट कोहली, लिटन दास, ऋषभ पंत, मुशफिकुर रहीम, तिसारा परेरा, राशिद खान, मुस्तफिजुर रहमान, संदीप लामिछाने, लसिथ मलिंगा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, मुजीब उर रहमान।

वर्ल्ड XI टीमः एलेक्स हेल्स, क्रिस गेल, फाफ डु प्लेसी (कप्तान), निकोलस पूरन, रोस टेलर, जॉनी बेयरेस्टो, कीरन पोलार्ड, आदिल राशिद, शेल्डन कोटरेल, लुंगी एनगिडी, एंड्रयू टाई, मिशेल मैक्लिनेगन।

Story first published: Tuesday, February 25, 2020, 16:29 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+