मेलबर्न। गुरूवार को इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है और इसके साथ ही बांग्लादेश की चुनौती अब विश्वकप में समाप्त हो गई है। कल के मैच के हीरो थे शतकवीर रोहित शर्मा लेकिन इस मैच ने जाते-जाते एक भूचाल पैदा कर दिया है।
दरअसल कल के मैच में एक समय बांग्लादेश ने रोहित शर्मा को आउट करके जश्न मनाया लेकिन अंपायरों ने उसे नो बॉल करार दे दिया जिसके चलते रोहित नॉट आउट रहे और उन्होंने बांग्लादेश की बाद में पिटाई करते हुए शतक जड़ा और भारत का आंकड़ा 300 के पार पहुंचा दिया।
विश्वकप में शमी-उमेश ने मारी बाजी, हुए टॉप टेन में शामिल
बस इसके बाद बांग्लादेशी क्रिकेटरों का आक्रोश बढ़ गया और वो अंपायरों पर उबल पड़े और इस उबाल में और आंच तब आ गई जब आईसीसी के अध्यक्ष एएचएम मुस्तफा कमाल मुर्तजा ने भी बांग्लादेशी खिलाड़ियों को सही ठहराते हुए अंपायर को गलत निर्णय के लिए दोषी ठहराया और अब इसलिए ही बांग्लादेश का क्रिकेट बोर्ड खराब अंपायरिंग की शिकायत आईसीसी से करने वाला है।
जानिए भारत-बांग्लादेश क्वार्टर फाइनल की खास बातें
मालूम हो कि रोहित शर्मा जब 90 रन बनाकर खेल रहे थे और टीम का स्कोर 196 रन था तब पारी के 40वें ओवर में रुबेल हुसैन की करीबी नो बॉल पर भारत के सलामी बल्लेबाज को संदेह का लाभ मिला। रोहित ने इसके बाद तेजी से 47 रन और जोड़े जिसकी मदद से भारत 300 से अधिक का स्कोर खड़ा करने में सफल रहा और जिसे चेज करने में बांग्लादेश हार गया। जिन अंपायर ने रोहित को नॉट आउट दिया उनका नाम अलीम दर हैं।