स्मृति मंधाना में 'धैर्य' विकसित करने के लिए ये तरकीब आजमा रहे है कोच रमन
नई दिल्ली। रमेश पवार और मिताली राज विवाद के बाद भारतीय महिला क्रिकेट में नए सिरे से बदलाव के तहत नए कोच की नियुक्ति की गई थी। बता दें कि रमेश पवार भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच थे और मिताली राज महिला वनडे टीम की कप्तान हैं। रमेश पवार के बार डब्लू वी रमन को बतौर मुख्य कोच महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में नियुक्त किया गया है।
फिलहाल रमन टीम की बल्लेबाजों पर बारीक काम कर रहे हैं और उन्होंने टीम की खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग लक्ष्य सेट किए हैं। ऐसे ही एक लक्ष्य का खुलासा करते हुए टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने कहा है कि कोच रमन ने उनको कुछ निश्चित ओवर्स तक बल्लेबाजी करने के लिए कहा है जिससे की उनमें धैर्य का विकास हो सके। मंधाना ने बताया, 'उन्होंने (रमन) मुझे वनडे क्रिकेट में 30 ओवर तक बल्लेबाजी करने के लिए कहा है क्योंकि वो जानते हैं कि अगर में 30 ओवर तक बल्लेबाजी में टिकी रही तो आगे भी बल्लेबाजी करती रहूंगी।'
फिलहाल टॉप फॉर्म में चल रही इस बल्लेबाज ने कहा, 'कोच ने मुझे कहा है कि आपको इतनी गेंदे खेलनी है क्योंकि मेरे लिए स्ट्राइक रेट जैसी चीजों को बनाए रखना कोई खास समस्या नहीं है। मेरी असल समस्या धैर्य को लेकर है। इसमें कोच मेरी मदद कर रहे हैं।' वहीं, बाए हाथ की इस बल्लेबाज का मानना है कि यह मानना गलत है कि टीम उनकी बल्लेबाजी के ऊपर ज्यादा ही निर्भर करने लगी है। मंधाना का मानना है कि टीम में और भी कई मैच विनर मौजूद हैं। बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे से वापस आ चुकी है और उसको अब इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में हिस्सा लेना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
