For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दिनेश कार्तिक को मिली राहत, CPL में जाने को लेकर BCCI ने मंजूर की बिना शर्त माफी

नई दिल्ली। भारतीय टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) की ओर से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का केंद्रीय करार तोड़ने के मामले में आखिरकार थोड़ी सी राहत मिल गई है. बीसीसीआई (BCCI) ने केंद्रीय अनुबंध का उल्लंघन करने के मामले में दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) की ओर से बिना शर्त मांगी गई माफी को स्वीकर कर लिया है, जिसके बाद दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) पर चल रहा यह मामला रफा-दफा कर दिया गया। बता दें कि कैरिबियाई प्रीमियर लीग के दौरान दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) एक मैच देखने के बाद शाहरूख खान के मालिकाना हक वाली ट्रिबागो नाइट राइडर्स (TKR) के ड्रेसिंग रूम में दिखाई दिये थे जिसके बाद बीसीसीआई ने दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) के खिलाफ नोटिस जारी किया था।

और पढ़ें:

दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने बीसीसीआई (BCCI) से नोटिस मिलने के बाद बिना 'बिना शर्त माफी' मांगी थी। दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) आईपीएल में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की ही मालिकाना वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान हैं। वह सीपीएल के दौरान ड्रेसिंग रूम में ट्रिबागो की जर्सी में मैच देखते नजर आए।

बीसीसीआई (BCCI) के केंद्रीय अनुबंध के मुताबिक देश के लिए 26 टेस्ट और 94 वनडे खेलने वाले दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को इस मैच में शिरकत करने के लिए बोर्ड से मंजूरी लेनी चाहिए थी। उनका अनुबंध उन्हें किसी निजी लीग में भाग लेने की मंजूरी नहीं देता है।

और पढ़ें: स्टीव स्मिथ ने की सुनील गावस्कर के 48 साल पुराने रिकाॅर्ड की बराबरी

बीसीसीआई (BCCI) ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करके पूछा था कि उनका केंद्रीय अनुबंध रद्द क्यों नहीं कर दिया जाए। दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने अपने जवाब में कहा था कि कि वह केकेआर के कोच ब्रैंडन मैककुलम के अनुरोध पर पोर्ट ऑफ स्पेन गए थे और उनके कहने पर ही टीकेआर की जर्सी पहनकर मैच देखा था।

Story first published: Monday, September 16, 2019, 17:22 [IST]
Other articles published on Sep 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+