नई दिल्ली। टीम इंडिया के नये कोच के लिए बीसीसीआई जल्द ही एडवर्टाइज करेगी। एडवर्टीजमेंट में टीम इंडिया के मुख्य कोच और सहायक कोच की जगह भरने के लिए आवेदन मांगे जायेंगे। ऐसे में माना जा सकता है कि रवि शास्त्री व संजय बांगड़ का कार्यकाल अब जल्द ही खत्म हो सकता है।
अनुराग ठाकुर की बायोग्राफी: खून में राजनीति, दिल में क्रिकेट जानें कैसी है इनकी लाइफ
मौजूदा समय में रवि शास्त्री, संजय बांगड़, आर श्रीधर, व भारत अरुण टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यह सभी खिलाड़ी इंग्लैंड के दौरे यानि 2014 से टीम इंडिया की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। टीम इंडिया के कोच के पद के लिए आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख 10 जून निर्धारित की गयी है।
नये कोच के चयन के बाद रवि शास्त्री का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। जबकि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम की कोचिंग का जिम्मा संभाल रहे संंजय बांगड़ बुरे दौर से गुजर रहे हैं। उनका खिलाड़ियों और टीम की मालकिन से विवाद हाल ही में सामने आया था। यही नहीं पंजाब की टीम आखिरी पायदान पर आयी है जो संजय बांगड़ के खिलाफ जा रहा है।
वहीं अरुण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की गेंदबाजी के कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लेकिन बेंगलुरू की टीम की गेंदबाजी बेहद ही खराब चल रही है। टीम की गेंदबाजी को बेहद ही खराब माना जा रहा है और खिलाड़ी विकेट लेने में काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।
बीसीसीआई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुराग ठाकुर कहा कि हम नये कोच के लिए एडवर्टाइज करेंगे जिसके आवेदन की अंतिम तारीख 10 जून होगी। इस पद के लिए कोई भी आवेदन कर सकता है, आवेदकों के अनुभव के आधार पर नये कोच को नियुक्त किया जाएगा।