आईसीसी के रवैये से बीसीसीआई खफा, चैंपियंस ट्रॉफी 2017 से जुड़ा है मामला

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी के रवैये पर नाराजगी जताई है। मामला चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के आयोजन से जुड़ा हुआ है।

बीसीसीआई ने आईसीसी पर उठाए सवाल

बताया जा रहा है कि आईसीसी ने चैंपियंस टॉफी 2017 के आयोजन के लिए इंग्लैंड को 13 करोड़ 50 लाख डॉलर का बजट आवंटित किया है।

राजन ने फिर की आरबीआई की आजादी की वकालत, कहा- गवर्नर का ओहदा होना चाहिए ऊंचा

इसके खिलाफ बीसीसीआई ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि उन्होंने इस साल विश्व कप टी-20 का आयोजन किया था। उस समय आईसीसी ने महज चार करोड़ 50 लाख डॉलर ही आवंटित किए थे।

वहीं चैंपियंस ट्रॉफी के तीन गुना ज्यादा रकम दी जा रही है। बीसीसीआई की ओर से कहा गया कि ये हाल तब है जबकि इस सीरीज में मैच वर्ल्ड कप के दौरान हुए मैचों से कम होगा।

चैपियंस ट्रॉफी 2017 के लिए फंड देने पर साधा निशाना

बीसीसीआई के अधिकारियों के मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में महज 15 मैच की मेजबानी इंग्लैंड को करनी है। वहीं भारत में हुए टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान 58 मैच खेले गए।

इनमें महिलाओं का मैच भी शामिल है। ये पूरा कार्यक्रम 27 दिनों तक चला था।

गुजरात: तीन मंजिला अपार्टमेंट पर चढ़ा सांड, रेस्क्यू में छूटा पसीना

फिलहाल इस मामले को लेकर बीसीसीआई ने आईसीसी को पत्र भेजा है। उन्होंने इस मामले को उठाते हुए पूछा है कि आखिर 15 मैचों के लिए टी-20 वर्ल्ड कप से ज्यादा बजट क्यों इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को दिया गया है।

बीसीसीआई ने आईसीसी को लिखा पत्र

बीसीसीआई की ओर से कहा गया कि आखिर आईसीसी ये क्यों नहीं मानता कि बीसीसीआई ने टी-20 वर्ल्ड कप जैसा बड़ा कार्यक्रम एक-तिहाई लागत में आयोजित कर दिया।

ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी कार्यक्रम को लेकर आईसीसी के दिए फंड के बारे में सोचना चाहिए।

खाट चौपाल के जरिए यूपी का वोटबैंक साधेंगे राहुल गांधी

इस मुद्दे पर बीसीसीआई की ओर से सवाल उठाए जाने के बाद आईसीसी के मुख्य अधिकारियों की बैठक होने जा रही है। 6 और 7 सितंबर को दुबई में आईसीसी के मुख्य कार्यकारियों की बैठक होगी। जिसमें इस मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है।

Story first published: Saturday, September 3, 2016, 19:18 [IST]
Other articles published on Sep 3, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+