Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, रोहित-धवन हुए बाहर

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। एक बार फिर शिखर धवन को पूरी तरह से फिट ना हो पाने के कारण बाहर ही बैठना पड़ा है। वहीं, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी बाहर हो गए हैं। रोहित वनडे सीरीज में भी नजर नहीं आएंगे।

रोहित की जगह वनडे में मयंक अग्रवाल को चुना गया है, तो टेस्ट सीरीज के लिए पृथ्वी शॉ को बताैर ओपनर टीम में जोड़ा गया है। इसके अलावा इशात शर्मा भी टीम को चुन लिया गया है, जो रणजी ट्राॅफी में चोट खाने के बाद तुरंत फिट हुए। रोहित को लेकर बीसीसीआई ने बताया है कि उनके बाएं पैर की काफ मशल्स में खिंचाव आ गया है। अग्रवाल का चयन तार्किक फैसला है क्योंकि वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय सीरीज के दौरान जब शिखर धवन घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए थे तो उन्होंने रिजर्व सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई थी।

तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को पहली बार टेस्ट टीम में जगह दी गई है। नवदीप सैनी ने घरेलू स्तर की फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके दम पर उनको टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। नवदीप सैनी ने पिछले साल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट और फिर वनडे इंटरनेशल क्रिकेट में डेब्यू किया था।

भारत बुधवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में हिस्सा लेगा, जबकि इसके बाद दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट 21 फरवरी को जबकि आखिरी टेस्ट 29 फरवरी को खेला जाएगा।

टेस्ट टीम इस प्रकार है-
विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे(उपकप्तान), हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रिषभ पंत(विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी और ईशांत शर्मा।

Story first published: Tuesday, February 4, 2020, 9:36 [IST]
Other articles published on Feb 4, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+