
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टीम फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला खेल रही है। इसके बाद विराट की अगुवाई वाली टीम दक्षिण अफ्रीका रवाना होगी। आज मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी। वहीं श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैचों के लिए भी टीम का ऐलान किया गया। टी20 श्रृंखला में विराट कोहली को आराम दिया गया है।
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम
T20 के लिए टीम इंडिया
आपको बता दें कि 30 दिसंबर से शुरू हो रहे दक्षिण अफ्रीकी दौरे में भारतीय टीम 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलेगी। टीम के दौरे की शुरुआत 30-31 दिसंबर को होगी। भारतीय टीम बोलैंड पार्क में दौरे का एकमात्र अभ्यास मैच खेलेगी। टेस्ट सीरीज का आगाज 5 जनवरी को केपटाउन में होगा। वनडे सीरीज 1 फरवरी से 16 फरवरी तक चलेगी इस दौरान 6 वनडे खेले जाएंगे। तीन मैचों की टी-20 सीरीज 18 से 24 फरवरी तक चलेगी।
जानिए दक्षिण अफ्रीका दौरे का टाइम टेबल
30-31 दिसंबर- दो दिवसीय अभ्यास मैच - बोलैंड पार्क-पार्ल
टेस्ट मैच
05-09 जनवरी, 2018: न्यूलैंड्स क्रिकेट पार्क, केप टाउन
13-17 जनवरी, 2018: सुपर स्पोर्ट्स पार्क सेंचुरियन
24-28 जनवरी 2018: वांडरर्रस स्टेडियम, जोहान्सबर्ग
वनडे मैच
01 फरवरी, 2018 डरबन
04 फरवरी, 2018 सेंचुरियन
07 फरवरी, 2018 केपटाउन
10 फरवरी, 2018 जोहान्सबर्ग
13 फरवरी, 2018 पोर्ट एलिजाबेथ
16 फरवरी, 2018 सेंचुरियन
टी-20 सीरीज
18 फरवरी, 2018 जोहानिसबर्ग
21 फरवरी, 2018 सेंचुरियन
24 फरवरी, 2018 केपटाउन