For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बीसीसीआई ने 90वीं AGM में की कई कमेटियों की घोषणा

नई दिल्लीः विराट कोहली के साथ अजीबोगरीब संबंधों से जूझ रहा बीसीसीआई अपनी बाकी गतिविधियों को निपटाने में बिजी है। उसी फेहरिस्त में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शनिवार को कई तरह की कमेटियों की घोषणा की है जिनमें अंपायर कमेटी, डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट कमेटी व टूर फिक्चर्स और तकनीकी कमेटी शामिल है। इन कमेटियों की घोषणा बोर्ड की 90वीं एजीएम में हुई जो कि इस महीने कोलकाता में रखी गई थी।

फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी रहे रवि चौहान अब नई कमेटी का हिस्सा है। पूर्व टेस्ट बाएं हाथ के स्पिनर रघुराम भट्ट और सीनियर कैब ऑफिशियल प्रबीर चक्रवर्ती टूर फिक्चर्स और तकनीकी कमेटी के हिस्से हैं। डीडीसीए के विकास काटियाल सीनियर टूर्नामेंट कमेटी के हिस्से हैं।

एजीएम के बाद बीसीसीआई की नियुक्तियां यहां दी गई हैं।

टूर, फिक्स्चर और तकनीकी कमेटी-

श्री अमिताभ विजयवर्गीय

श्री जयेंद्र सहगली

श्री रघुराम भाटी

श्री प्रबीर चक्रवर्ती

श्री हरि नारायण पुजारी

सीनियर टूर्नामेंट कमेटी-

श्री विशाल जगोता

श्री विकास कात्याली

श्री राजेश गार्सोंडिया

श्री सुरेंद्र शेवाले

श्री लालरोथुआमा

अंपायर समिति

श्री अमीश साहेबा

श्री कृष्ण हरिहरनी

श्री सुधीर असनानी

डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट कमेटी-

श्री रविकांत चौहान

श्री सुमित जैन

श्री महंतेश किवदासनवरि

इससे पहले, बीसीसीआई ने मैच अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ की आयु सीमा को भी 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष कर दिया था। यह उम्र सीमा फिटनेस के अधीन है। इस दौरान पूर्वोत्तर राज्यों, पुडुचेरी, बिहार और उत्तराखंड के बुनियादी ढांचे के विकास को शुरू करने का भी निर्णय लिया है। जनरल बॉडी ने "वित्त वर्ष 2021-22 के वार्षिक बजट के अलावा वित्त वर्ष 2019-20 और 2020-21 के ऑडिटिड खातों" को भी अपनाया।

इन सब प्रशासनिक कामों के बीच बीसीसीआई की आलाकमान पर अभी भी ये सवाल लटक रहा है कि कोहली और बोर्ड के बीच क्या चल रहा है। फिलहाल बोर्ड अध्यक्ष गांगुली ने किसी भी तरह का कमेंट करने से इंकार कर दिया है। दूसरी ओर विराट अपने साउथ अफ्रीका टूर में बिजी है जहां पर पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से खेला जाना है।

Story first published: Saturday, December 18, 2021, 21:36 [IST]
Other articles published on Dec 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+