Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

प्रैक्टिस के दौरान अचानक बेहोश हुई 20 साल की बॉक्सर, हुई मौत

नई दिल्ली। खेल जगत से बुरी खबर सामने आई है। कोलकाता के भवानीपुर इलाके में 20 साल की एक मुक्केबाज की प्रैक्टिस के दाैरान माैत हो गई। ज्योति प्रधान नाम की यह मुक्केबाज पहले बेहोश होकर नीचे गिर पड़ी थी जिसके बाद उसे नजदीकी एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ज्योति प्रधान जो राष्ट्रीय स्तर पर बंगाल की तरफ से मुक्केबाजी में लीडरशिप कर चुकी थी। दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ज्योति खिदिरपुर इलाके की निवासी थीं और कोलकाता के जोगेश चन्द्र चौधरी विधि महाविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रही थीं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी संज्ञान में नहीं आई है और स्थानीय पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। हम उसकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया भी जारी है।

ज्योति प्रधान कोलकाता के जोगेश चंद्र लॉ कॉलेज की छात्रा थीं। स्कूली दिनों से ही प्रधान ने बॉक्सिंग जगत में अपना नाम बना लिया था। उन्होंने स्कूल के दौरान भी नेशनल में भाग लिया था। इसके बाद वह सीनियर स्तर पर पहुंच गई थीं और 2018 में 60 किलो वर्ग में रोहतक में राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने छह महीने पहले ऑल इंडिया बॉक्सिंग क्लासिक में भी पदक जीते थे। किसी को यह यकीन नहीं हो रहा कि अकेले प्रैक्टिस करने से किसी की मौत कैसे हो सकती है.कई बॉक्सर ने इस घटना पर हैरानी जताई है।

क्लब के सदस्यों का कहना है कि ज्योति ने पहले रिंग में एक साथी के साथ प्रैक्टिस की और उसके बाद वह पंचिंग बैग के साथ प्रैक्टिस कर रही थीं। वह लगभग 4.30 बजे अचानक गिर गईं। जब ट्रेनर्स उन्हें होश में नहीं ला सके तो उन्हें फौरन एसएसकेएम अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने कहा कि जब उन्हें अस्पताल लाया गया उस वक्त उनकी सांसे चल रही थीं। फिर वे उन्हें एमरजेंसी वॉर्ड में ले गए लेकिन इलाज शुरू करने से पहले ही उन्हें कार्डियक अरेस्ट हो गया।

Story first published: Thursday, July 4, 2019, 20:36 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+