
रायडू रेस से बाहर
तीसरे सलामी बल्लेबाज के लिए के एल राहुल (KL Rahul) का भी दावा पुख्ता है जिसने आईपीएल में अभी तक 335 रन बना लिए हैं । वह तीसरे सलामी बल्लेबाज के अलावा दूसरे विकेटकीपर की भूमिका भी निभा सकते हैं। रायडू चौथे नंबर के लिए कोहली और रवि शास्त्री (Ravi Sastri)की पहली पसंद थे लेकिन घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने का उनका फैसला और तेज गेंदबाजी के खिलाफ कमजोर तकनीक उनके खिलाफ गई ।

विजय शंकर मार गए बाजी
टीम इंडिया के वर्ल्ड कप मिशन के लिए 15 सदस्यीय टीम में 13 खिलाड़ियों के नाम लगभग पहले ही साफ हो चुके थे और टीम में दो स्थानों को लेकर खास चर्चा थी। नंबर 4 पर अंबाती रायुडू और ऑलराउंडर विजय शंकर के बीच प्रतिस्पर्धा थी, जिसमें शंकर ने बाजी मार ली। इसी तरह टीम में दूसरे रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर अनुभवी दिनेश कार्तिक और दिल्ली के युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत में कड़ा मुकाबला था।
|
ऐसी है 15 खिलाड़ियों की टीम-
विराट कोहली (कैप्टन), रोहित शर्मा (वीसी), शिखर धवन, केएल राहुल, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी (डब्ल्यूके), केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी


Click it and Unblock the Notifications
