चेन्नई टेस्ट : भारत का चौथा विकेट गिरा, लक्ष्मण आउट (लीड-2)
खबर लिखे जाने तक भारत ने चार विकेट के नुकसान पर 248 रन बना लिए थे। सचिन तेंदुलकर 91 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 46 रन और युवराज सिंह 10 रन बनाकर खेल रहे थे। 387 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम को जीत के लिए 139 रनों की दरकार है।
भारत ने मैच के चौथे दिन रविवार को एक विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर 41 और राहुल द्रविड़ दो रन बनाकर नाबाद लौटे थे। भारत ने अपना एकमात्र विकेट वीरेंद्र सहवाग (83) के रूप में गंवाया था। हालांकि पेवेलियन लौटने से पहले वे भारत के लिए जीत की नींव तैयार कर गए थे।
पांचवें दिन के पहले सत्र में भारत ने अपना पहला विकेट द्रविड़ (4) के रूप में गंवाया। द्रविड़ 141 रन के कुल योग पर हरफनमौला एंड्रयू फ्लिंटॉफ की गेंद पर विकेटकीपर मैट प्रॉयर द्वारा लपके गए।
द्रविड़ के विदा होने के बाद तेंदुलकर और गंभीर ने तीसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़े। 66 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर गंभीर भी चलते बने। गंभीर को जेम्स एंडरसन ने पॉल कोलिंगवुड के हाथों कैच कराया।
गंभीर ने 139 गेंदों की पारी में सात चौके लगाए। भारत का यह विकेट 183 के कुल योग पर गिरा। इंग्लैंड की ओर से स्वान ने दो विकेट लिए हैं जबकि फ्लिंटॉफ और एंडरसन को एक-एक विकेट मिले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications