For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विंडीज दौर के लिए टीम इंडिया की घोषणा- धवन की वापसी, इन नए चेहरों को मिला मौका

नई दिल्ली: विश्व कप के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का अगला बड़ा अभियान वेस्टइंडीज दौरा है। जितनी चर्चा इस दौरे पर भारतीय टीम के चयन की हुई उतनी शायद ही कभी किसी कैरेबियाई दौरे पर हुई थी। 3 अगस्त से शुरू होने जा रहे विंडीज दौरे के लिए 21 जुलाई को कप्तान विराट कोहली और भारतीय चयनकर्ताओं के बीच बैठक हो चुकी है और विंडीज टूर ऑफ इंडिया 2019 के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है।

टी-20 के लिए भारतीय टीम-

टी-20 के लिए भारतीय टीम-

भारतीय टीम इस दौरे पर 3 टी20 और इतने ही ODI मैच खेलेगी। जैसा की पहले से ही उम्मीद थी महेंद्र सिंह धोनी को इस दौरे से आराम दिया गया है। जबकि जसप्रीत बुमराह को भी सीमित प्रारूप में आराम मिला है लेकिन वे टेस्ट सीरीज के साथ ही वेस्टइंडीज दौरे पर टीम का हिस्सा बन जाएंगे। रोहित शर्मा को कप्तानी मिलने के सभी कयासों को दरकिनार करते हुए विराट कोहली को ही तीनों प्रारूप में कप्तान बनाया है। जबकि ऋषभ पंत भी तीनों फार्मेट में विकेटकीपर बने रहेंगे। टी20 टीम में श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, वाशिंगटन सुंदर, चाहर बंधुओं के अलावा नवदीप सैनी को मौका दिया गया है। खास बात यह है कि शिखर धवन की चोट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हुई है। उनको टी-20 के अलावा वनडे टीम में भी जगह दी गई है।

टीमः विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार , खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी

ODI के लिए भारतीय टीम-

ODI के लिए भारतीय टीम-

वनडे टीम की बात करें तो श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे और नवदीप सैनी यहां भी बाजी मारने में कामयाब रहे हैं। मोहम्मद शमी को टी-20 सीरीज से आराम दिया गया था। उनकी वापसी वनडे क्रिकेट टीम में हो गई है। लोकेश राहुल के अलावा रवींद्र जडेजा भी तीनों फार्मेट में मौजूद रहेंगे। टी-20 की तरह से खलील अहमद को वनडे में भी मौका दिया है। इन लोगों पर भारतीय पेस अटैका को संभालने की जिम्मेदारी होगी। विश्व कप के बीच से टीम से बाहर बैठा दिए गए केदार जाधव की वापसी जरूर वनडे टीम में चौंकाती है। इसके अलावा कुलदीप और चहल की जोड़ी भी वनडे टीम में एक साथ चुनी गई है। इसके अलावा अन्य दो फार्मेट में यह जोड़ी साथ नहीं है।

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, केदार जाधव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर , खलील अहमद, नवदीप सैनी

400मीटर रेस में वापसी के साथ ही हिमा दास ने जीता एक माह में अपना 5वां गोल्ड

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम-

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम-

अगर टेस्ट मैच की बात करें तो यहां पर स्पिनर के तौर पर कुलदीप को मौका मिला है। वे जडेजा और अश्विन के साथ स्पिन तिकड़ी में शुमार हैं। पंत के अलावा दूसरे विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा हैं। शिखर धवन टेस्ट मैचों में जगह बनाने में कामयाब नहीं हुए हैं। उनकी जगह पर ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर से लोकेश राहुल के अलावा मयंक अग्रवाल पर हो होगी। खास बात यह है कि भुवनेश्वर कुमार टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह पर उमेश यादव को लिया गया है। जसप्रीत बुमराह इस सीरीज के साथ ही भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

टीमः विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, सी पुजारा, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर) रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव। इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव

30 दिन के अंदर ही यूट्यूब को अख्तर ने अपनी रफ्तार से किया 'बोल्ड', मिला गोल्डन बटन

Story first published: Sunday, July 21, 2019, 15:53 [IST]
Other articles published on Jul 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+