oi-Pradeepkumar
मेलबर्न। अनुभवी स्टार लिएंडर पेस आज राडेक स्टेपानेक के साथ ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट की पुरूष युगल खिताब जीतकर कैरियर ग्रैंडस्लैम पूरा करने वाले पहले भारतीय बन गये। पेस-स्टेपानेक ने खतरनाक शीर्ष वरीय बाब और माइक ब्रायन बंधुओं को सीधे सेटों में परास्त किया। गैर वरीय भारतीय चेक गणराज्य जोड़ी ने शानदार टेनिस खेलते हुए खिताबी मुकाबले में एक घंटे 24 मिनट में 7-6, 6-2 से जीत दर्ज की।
पेस तीन बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में पहुंच चुके हैं लेकिन हर बार उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था जिसमें से दो बार वह ब्रायन बंधुओं से पराजित हुए थे। पेस ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीतने में स्टेपानेक की भूमिका की तारीफ की यह पेस का 13वां ग्रैंडस्लैम खिताब है जबकि स्टेपानेक के साथ यह पहली ट्राफी है जो इस 33 वर्षीय भारतीय से पांच साल छोटे हैं।
पेस ने जीत के बाद कहा कि मैंने अपने जोड़ीदार राडेक का शुक्रिया अदा किया जिसने पूरे हफ्ते मुझे खेलने के लिये प्रेरित किया। मैं ब्रायन बंधुओं के खिलाफ पांच फाइनल खेल चुका हूं जिसमें से तीन में मुझे हार मिली और अब मैं कैसा महसूस कर रहा हूं, आप इसका अंदाजा लगा सकते हो। उन्होंने कहा कि मैं बाब और माइक ब्रायन का काफी सम्मान करता हूं।
पेस ने अपने कैरियर में अहम योगदान देने वालों का शुक्रिया करते हुए कहा कि मुझे प्ररित करने के लिये मेरी बेटी आयाना और पत्नी रिया तथा मार्टिना नवारातिलोवा और सहयोगी स्टाफ को शुक्रिया। स्टेपानेक ने आज यहां अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता जिसके बाद वह काफी भावुक हो गये। वहीं माइक बंधुओं ने कैरियर ग्रैंडस्लैम पूरा करने के लिये पेस को बधाई दी।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Saturday, January 28, 2012, 20:02 [IST]
Other articles published on
Jan 28, 2012