For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020 के लिये BCCI ने अनअकेडमी को बनाया अपना ऑफिशियल पार्टनर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2020 के लिये शनिवार को अपने नये ऑफिशियल पार्टनर का ऐलान किया है। बीसीसीआई ने इस बात का ऐलान करते हुए शनिवार को बेंगलुरु की शिक्षा टेक्नॉलाजी फर्म अनअकैडमी को अगले 3 सीजन के लिये आईपीएल में ऑफिशियल पार्टनर बना लिया है। उल्लेखनीय है कि आईपीएल का 13वां सीजन यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक आयोजित कराया जा रहा है।

आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष ब्रजेश पटेल ने एक बयान जारी कर कहा कि हम अनअकैडमी को इंडियन प्रीमियर लीग 2020 से 2022 तक अधिकारिक भागीदार के रूप में नियुक्त करने से काफी खुश हैं।

और पढ़ें: IPL 2020 के लिये BCCI ने कराया 1988 लोगों का कोरोना टेस्ट, 13 लोग पॉजिटिव

उन्होंने कहा,' भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली लीग के बारे में बात करें तो इंडियन प्रीमियर लीग है और हमारा मानना है कि स्वदेशी भारतीय शिक्षा कंपनी के तौर पर अनअकैडमी दर्शकों की आकांक्षाओं पर काफी सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है विशेषकर लाखों भारतीय युवाओं पर जो अपना करियर बनाना चाहते हैं।'

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने इससे पहले टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिये फंतासी गेमिंग प्लेटफार्म ड्रीम11 को 220 करोड़ में अपना मुख्य टाइटल स्पॉन्सर बनाया है। इससे पहले चीनी मोबाइल फोन कंपनी वीवो ने भारत और चीन के बीच चल रही टेंशन के चलते खुद को आईपीएल की टाइटल स्पॉन्सरशिप से खुद को अलग कर लिया।

गौरतलब है कि इस वर्ष आईपीएल के आयोजन के लिए सभी टीमें यूएई पहुंच चुकी है, वहीं 2 क्रिकेटर और 11 स्टाफ के लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने की खबरों ने फैंस को चिंता में डाल दिया है।

और पढ़ें: IPL 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिये बुरी खबर, नहीं खेल पायेगी ओपनिंग मैच

आपको बता दें कि बीसीसीआई ने आईपीएल 2020 के लिए अब तक कुल 1988 आरटी-पीसीआर टेस्ट आयोजित किए गए, इसमें कुल 13 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। 13 पॉजिटिव रिपोर्ट में 2 क्रिकेटर्स भी शामिल हैं।

Story first published: Sunday, August 30, 2020, 17:05 [IST]
Other articles published on Aug 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+