For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BCCI टॉप ग्रेड में ऋषभ पंत को तोहफा तो शिखर धवन को मिला झटका, जानें किसे क्या मिला

नई दिल्ली। BCCI ने सालाना कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। इस वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट में कप्तान विराट कोहली समेत तीन खिलाड़ियों को टॉप ग्रेड में रखा गया है। वहीं कुछ खिलाड़ियों के टॉप ग्रेड से बाहर कर दिया गया है। जहां हाल के मैचों में अपने बल्ले का जादू दिखाने वाले ऋषभ पंत को प्रमोट किया गया है तो वहीं शिखर धवन को झटका लगा है। पिछले कई मैचों में खराब फॉर्म में गुजर रहे शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार को बड़ा झटका लगा है। BCCI ने वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट 2018-19 में उन्हें टॉप ग्रेड से बाहर कर दिया गया है। वहीं विकेटकीपर ऋषभ पंत को A ग्रेड में शामिल किया गया है।

टॉप ग्रेड यानी A+ में तीन खिलाड़ी शामिल हैं, जिसमें कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम है। इन तीनों खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपए मिलंगें। वहीं 'A' ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को सालाना 5 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

ग्रेड-A में रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र सिंह जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी, शिखर धवन, एमडी शमी, ईशांत शर्मा, कुलदीप यादव ऋषभ पंत को शामिल किया गया है। वहीं केएल राहुल, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पंड्या को ग्रेड-B में जगह मिली है। ग्रेड B में खिलाड़ियों को सालाना 3 करोड़ रुपए दिए जाते हैं। जबकि ग्रेड-C में केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, अंबाती रायडू, मनीष पांडेय, हनुमाना विहारी, खलील अहमद, रिद्धिमान साहा का नाम शामिल है। ग्रेड C में सात खिलाड़ियों को जगह दी गई है, जिन्हें सालाना 1 करोड़ रुपए मिलेंगे।

बीसीसीआई द्वारा भारत की सीनियर महिला टीम के लिए भी अक्टूबर 2018 से सितंबर 2019 तक के अनुबंध की भी घोषणा की गई है। महिला टीम के लिए ए, बी और सी अनुबंध दिए जाएंगे। महिला टीम के ग्रेड क्रमश: 50 लाख, 30 लाख और 10 लाख रुपए रहेंगे। महिला टीम के ग्रेड ए में मिताली राज, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और पूनम यादव को रखा गया है जबकि ग्रेड बी एकता बिष्ट, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडेय, दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स को जगह मिली है। ग्रेड सी में राधा यादव, डी हेमलता, अनुजा पाटिल, वेदा कृष्णमूर्ति, मानसी जोशी, पूनम राउत, मोना मेशराम, अरुंधति रेड्डी, राजेश्वरी गायकवाड, तानिया भाटिया और पूजा वस्त्रकर को रखा गया है।

Story first published: Friday, March 8, 2019, 12:26 [IST]
Other articles published on Mar 8, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+