Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO : रोहित के आउट होने के फैसले पर जोफ्रा आर्चर ने थर्ड अंपायर पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। भारत-विंडीज के बीच चल रहे आईसीसी विश्व कप 2019 के 34वें मैच में उस समय बड़ा सवाल खड़ा हो गया जब ओपनर रोहित शर्मा विकेट के पीछे कैच आउट होकर पवेलियन लाैट गए। रोहित के खिलाफ विंडीज टीम ने रिव्यू मांगा। रिव्यू पर थर्ड अंपायर ने अपना फैसला सुनाते हुए आउट देकर रोहित को पवेलियन लाैटने के लिए मजबूर कर दिया। लेकिन रिव्यू में ऐसा लग रहा था कि गेंद बल्ले से नहीं बल्कि पैड से लगी है जिसके बाद सोशल मीडिया पर थर्ड अंपायर के फैसले पर सवाल उठाए गए। इसी बीच इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी हैरान हो गए आैर उन्होने सवाल उठा दिए।

किया ये ट्वीट

जोफ्रा आर्चर थर्ड अंपायर के फैसले से बिल्कुल हैरान दिखे। उनकी नजरों में रोहित नाॅट आउट थे। ऐसे में उन्होंने थर्ड अंपायर पर सवाल उठाते हुए ट्वीट करते कहा कि जब आखिरी गेंद पर आउट हुए तो इससे अच्छा थर्ड अंपायर को भी घर ही बैठ जाना चाहिए। हालांकि थर्ड अंपायर के फैसले की आलोचना सिर्फ आर्चर ने ही नहीं कि बल्कि कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी की।

आकाश चोपड़ा ने भी उठाया सवाल

पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने ट्वीट किया ' क्या रोहित शर्मा को आउट देने के लिए थर्ड अंपायर के पास पर्याप्त निष्कर्ष मौजूद था। मुझे नहीं लगता कि वो पूरी तरह आश्वस्त थे। मैदान पर मौजूद अंपायर ने नॉट आउट करार दिया था, इसलिए उसे सॉफ्ट सिग्नल माना जाना चाहिए था।'

क्या है मामला?

दरअअल, हुआ कुछ ऐसा कि भारत के लिए छठा ओवर फेंकने आए थे केमन रोच। ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित गेंद को खेल नहीं सके और गेंद बल्ले के करीब से गुजरती हुई विकेटकीपर के हाथों में चल गई। विंडीज टीम ने कैच आउट की अपील की लेकिन अंपायर ने नाॅट आउट दिया। इसके बाद जब रिव्यू लिया गया तो रिव्यू में साफ नहीं दिख रहा था कि गेंद पहले बल्ले से लगी है या फिर पैड से। इसके बावजूद थर्ड अंपायर ने रोहित शर्मा को आउट करार दे दिया।

Story first published: Thursday, June 27, 2019, 19:22 [IST]
Other articles published on Jun 27, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+