BCCI ने तूफान घोष को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का COO नियुक्त किया
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को तूफान घोष को बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) का मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्त किया है। बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर ये जानकारी दी है। बीसीसीआई ने कहा, 'बीसीसीआई के पास अब बेंगलुरू के एयरोस्पेस पार्क के समीप एरेबिनामंगला में 40 एकड़ जमीन है जहां वह नई एनसीए का निर्माण करना चाहती है।'
बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा, 'घोष एनसीए की क्षमता को उभारने और सुविधाओं को व्यवस्थित करने में मुख्य भूमिका अदा करेंगे।'एनसीए काफी क्रिकेट खिलाड़ियों को दूसरा घर रहा है। जहां सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी अभ्यास करते हैं और अपने आप को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करते हैं। साल 2000 में एनसीए की स्थापना के बाद इसके मुख्य उद्देश्यों को पूरा न कर पाने के कारण कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था।
इसी महीने मुंबई में 4 दिसंबर को हुई बैठक में बीसीसीआई की प्रशासनिक समिति ने एनसीए के भविष्य को लेकर सवाल उठाए थे और आने वाले दिनों में इसके मुख्य उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कहा गया था।
पाकिस्तान के कटासराज मंदिर से राम-हनुमान की मूर्ति गायब, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
