For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

2nd T-20: क्या शिखर धवन के साथ हुआ धोखा?, BCCI ने वीडियो शेयर कर फैंस से मांगी राय

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर शिखर धवन का आउट होना चर्चा का विषय बन चुका है। धवन को मैच के 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर कैच आउट दिया गया। लेकिन ऐसा लग रहा था कि गेंद फिल्डर के हाथ में जाने से पहले नीचे लग चुकी है। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने भी धवन के इस कैच आउट का वीडियो अपनी ऑफिशियल वेबसाइड पर शेयर किया और फैंस को अपना फैसला सुनाने को कहा।

दरअसल, धवन ने बाउंड्री लगाने के चक्कर में जेसन बेहरेनडोर्फ के ओवर में मिड विकेट की ओर शाॅट खेला। गेंद हवा में गई जिसे लपकने के लिए मार्कस स्टोइनिस भागे। स्टोइनिस ने डाइव करते हुए गेंद को दोनों हाथों से लपका और पूरे आत्मविश्वास के साथ माना कि कैच लपक लिया गया। मैदानी अंपायर ने थर्ड अंपायर की मदद मागीं। रिव्यू में ऐसा दिखाई दे रहा था कि गेंद स्टोइनिस के हाथों में पहुंचने से पहले नीचे लग चुकी है। वहीं कमेंटेटर भी इसे नाॅट आउट बताने लगे लेकिन थर्ड अंपायर ने धवन को आउट देकर सबको हैरानी में डाल दिया। धवन 24 गेदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। फैसला सुनाने के लिए थर्ड अंपायर ने भी 2 मिनट से ज्यादा का वक्त लिया।

BCCI ने फैंस से मांगी राय
खैर, अब धवन के कैच आउट के बाद सोशल मीडिया पर अंपायर के फैसले पर सवाल उठने लग पड़े हैं। वहीं बीसीसीआई ने फैंस के साथ वीडियो शेयर करते लिखा- आउट है या नहींं। आप तय करें। सभी कोणों का विश्लेषण करें और हमें अपना फैसला दें। उनके इस सवाल के बाद सोशल मीडिया ने इसे टीम इंडिया के साथ धोखा बताया। फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अंपायर के इस फैसले को गलत ठहराया। वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि गेंद पहले नीचे लग चुकी थी। नीचे देखें फैंस ने क्या कहा-

Story first published: Wednesday, February 27, 2019, 22:11 [IST]
Other articles published on Feb 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+