For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL की टीमों ने नीलामी पर पूछा सवाल, BCCI ने दिया ये जवाब



नई दिल्ली। आईपीएल के अगले सीजन में नई टीम को शामिल किए जाने की अटकलों के बीच बीसीसीआई ने नीलामी की प्रक्रिया को लेकर तमाम टीमों से दिसंबर माह तक इंतजार करने को कहा है। बीसीसीआई ने सभी आईपीएल फ्रैंचाइजी को कहा है कि आपको दिसंबर माह तक इसके लिए इंतजार करना होगा कि इस इस बार मेगा नीलामी होगी या नहीं। बता दें कि इस बात की चर्चा चल रही है कि बीसीसीआई एक या दो नई टीमों को शामिल कर सकती है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया कि कुछ आईपीएल की फ्रेंचाइजी ने बीसीसीआई से इस बाबत संपर्क किया है। उन्हें कहा गया है कि दिसंबर के दूसरे हफ्ते तक इस मसले पर स्पष्टता हो सकती है। फ्रेंचाइजी को सुझाव दिया गया है कि अगले सीजन से पहले मेगा नीलामी के फैसले पर उन्हें इंतजार करना होगा। बता दें कि अगले आईपीएल सीजन के शुरू होने में मुश्किल से चार या पांच महीने का समय ही बचा है।

बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा कि अधिकतर टीमों का गठन लगभग पूरा है, टीमें अब इसे और मजबूत करना चाहती हैं, आईपीएल के इस सीजन की बात करें तो इस बात को लेकर सहमति थी कि बड़ी नीलामी की जरूरत नहीं है। लेकिन एक-दो टीमों ने इस बात की इच्छा जाहिर की है कि बोर्ड को नीलामी का आयोजन करना चाहिए। अगर नीलामी होती है तो चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा। आखिरी मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने इस बात का इशारा किया था कि वह टीम को नए सिरे से बनाना चाहते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की बात करें तो उनकी टीम में भी अच्छे भारतीय खिलाड़ियों की कमी है। ऐसे में हैदराबाद की टीम भी नीलामी में अच्छे खिलाड़ी ट्रेड करने की कोशिश करेगी।

Story first published: Friday, November 13, 2020, 13:39 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+