पाक की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं धूमिल : अब्बास
मौजूदा विश्व कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन काफी स्तरहीन रहा है। पाकिस्तान सुपर-आठ का अपना उद्घाटन मैच इंग्लैंड से छह विकेट से हार चुका है और अब प्रतियोगिता में बने रहने के लिए उसे सोमवार को दक्षिण अफ्रीका को हराना जरूरी हो गया है।
अब्बास ने कहा कि वह यह देखकर निराश हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ खिलाड़ियों ने पांच कैच टपकाए और रन आउट के एक मौके को भी गंवा दिया।
उन्होंने कहा, "ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने जैसा खेल दिखाया उससे मैं बेहद निराश हूं। पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने तीनों क्षेत्रों बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में खराब प्रदर्शन किया। "
अब्बास ने कहा, "अफरीदी किसी भी मैच में टीम को प्रेरित करने में बुरी तरह विफल रहे। उनकी कमजोर कप्तानी और कुछ खिलाड़ियों के खराब क्षेत्ररक्षण का खामियाजा टीम को उठाना पड़ा।"
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ऑस्ट्रेलियाई दौरे की गलतियों से कुछ सीखने में नाकाम रहा।
अब्बास ने कहा, "ऑस्ट्रेलियाई दौरे की गलतियों से खिलाड़ियों को सीखना चाहिए था लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ मैच को देखकर लगा कि पिछली गलतियों को दुहराना उनके स्वभाव में शामिल है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications