Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को आईपीएल से दूर रहने के दिये निर्देश

लखनऊ। अंडर 19 क्रिकेटरों को आईपीएल से दूर रहने का बीसीसीआई ने सख्त फरमान सुनाया है। बीसीसीआई ने अंडर 19 के खिलाड़ियों से आईपीएल के ट्रायल से दूर रहने को कहा है।

अंडर 19 टीम के मैनेजर मनुज शर्मा ने कहा कि सभी खिलाड़ी विजय हजारे टूर्नामेंट को छोड़ सभी आईपीएल के मैचों से दूरी बनाये। बीसीसीआई ने यह निर्देश खिलाड़ियों को बांग्लादेश में होने वाले वर्ल्ड कप पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। इसके अलावा बीसीसीआई इस बात को सुनिश्चित करना चाहती है के खिलाड़ी विश्वकप से पहले चोटिल ना हो।

बीसीसीआई ने जो निर्देश जारी किया है उसके अनुसार यह सर्कुलर विश्वकप तक के लिए है। लिहाजा खिलाड़ियों को आईपीएल ऑक्शन से दूर रहने को भी कहा गया है।

गौरतलब है कि अगले वर्ष फरवरी माह में आईपीएल के खिलाड़ियों की नयी टीम के लिए नीलामी होनी है। लिहाजा उन खिलाड़ियों को इन सभी मौकों से दूर रहने को कहा गया है जिन्हें विश्वकप टीम के लिए चुना गया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+