डोला, जयंत ने नये मीट रिकार्ड बनाये
जमशेदपुर, 31 जनवरीः विश्व चैम्पियन डोला बनर्जी और अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज जयंत तालुकदार ने क्रमशः महिलाओं और पुरूष रिकर्व वर्ग में यहां जेआरडी टाटा खेल परिसर में चल रही 28वीं सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप के तीसरे दिन नये मीट रिकार्ड बनाये.
डोला और तालुकदार के अलावा तीन और राष्ट्रीय मीट रिकार्ड बने. महिलाओं के 50 मीटर रिकर्व में डोला ने 331 अंक से 2005 में इर्नाकुलम राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ 328 अंक को पीछे छोड़ कर नया मीट रिकार्ड बनाया.
तालुकदार ने भी पुरूष रिकर्व में अपने पिछले रिकार्ड को तोड़ते हुए कुल 1354 अंक से नया मीट रिकार्ड अपने नाम किया. इससे पहले वह 2006 में कोलकाता राष्ट्रीय चैम्पियनशिप की रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में 1350 अंक हासिल करने में सफल रहे थे.
महिलाओं के भारतीय राउंड में मणिपुर की एस बसंता और असम की प्रोत्वि बोरो ने नये मीट रिकार्ड बनाये. महिलाओं के 70 मीटर कम्पाउंड वर्ग में झारखंड की भाज्ञवती चानू ने अपनी साथी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज झानू हसंदा के 334 अंक के रिकार्ड को तोड़कर 338 अंक से नया रिकार्ड बनाया.

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications