एक मैच में 18 किलोमीटर की दूरी तय कर ली मिचेल मार्श ने
सिडनी। भारत के खिलाफ पांचवे वनडे में शानदार शतक लगाने वाले मिचेल मार्श ने अपनी फिटनेस का शानदार परिचय दिया है। लेकिन इसके लिए आपको कैनबरा में उनकी मेहनत को जानना जरूरी है।
दरअसल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैच के दौरान अपने पैरों में जीपीएस ट्रैकर्स पहनते है। पिछले मैच में मिचेल जॉनशन के जीपीएस पर जो आंकड़ें सामने आये उसे सुनकर आपके होश उड़ जायेंगे।
कैनबरा वनडे में मार्च ने 18 किलोमीटर की दूरी तय की। यह दूरी मैराथन की आधी दूरी के बराबर है। ऑस्ट्रेलिया में किसी भी खेल में एक मैच के दौरान इतनी दूरी तय करने के मामले में यह एक रिकॉर्ड है।
ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल लीग में खिलाड़ी एक मैच में औसत 12 से 20 किलोमीटर की दूरी तय करते है। मार्श ने कैनबरा में बल्लेबाजी के दौरान क्रीज पर तकरीबन एक घंटे का समय बिताया और उन्होंने 42 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने सिर्फ तीन चौके लगाये।
यही नहीं बल्लेबाजी से इतर मार्श ने मैच में 9.2 ओवर गेंदबाजी भी की। इससे इतर वह पूरी पारी में फील्डिंग भी करते रहे। गौर करने वाली बात है कि इस मैच में भी मार्श ने शानदार सेंचुरी लगायी है और टीम के स्कोर को 330 रन पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
