For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट-अनुष्का का खु्ल्लम-खुल्ला प्यार बना साथी खिलाड़ियों की लाइफ का विलेन!

मुंबई। इन दिनों टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर हैं, टीम वहां विराट कोहली की अगुवाई में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। टीम श्रीलंका पहुंच भी चुकी है लेकिन इस बार टीम के साथ किसी भी खिलाड़ी की पत्नी या प्रेमिका साथ नहीं गई है और ना ही कोई बाद में जाने वाला है।

क्योंकि बीसीसीआई ने दौरे से पहले क्रिकेटरों पर गर्लफ्रेंडस और पत्
Read more at: /topic/virat-kohliनियों को साथ ले जाने पर रोक लगा दी थी, जिसके कारण सभी खिलाड़ी अकेले-अकेले ही श्रीलंका गये हैं। गौरतलब है कि टीम इंडिया का श्रीलंका 12 अगस्त से शुरू हो रहा है।

जिसमें टीम इंडिया को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। जिसका मुकाबला 12 अगस्त को गल्ले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा व तीसरा मुकाबला 20 और 28 अगस्त को कोलंबो के दो अलग-अलग मैदानों पर खेले जाने हैं।

बीसीसीआई के इस सख्त कदम के पीछे कारण अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का खुल्लमा-खुल्ला प्यार बताया जा रहा है, कुछ मीडिया चैनलों पर चल रही बहस ने इस और इशारा किया है कि सरेआम विराट-अनुष्का का लव साथी खिलाड़ियों के लिए मुश्किलें खड़ा कर रहा है।

इस बात को विस्तार से समझने के लिए आपको नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये..

बीसीसीआई ने भेजा प्रेमिका को

बीसीसीआई ने भेजा प्रेमिका को

विराट कोहली के साथ अनुष्का के रिश्ते सबसे पहले इंग्लैंड दौरे पर उजागर हुए जहां विराट बुरी तरह से फ्लॉप रहे जिसके बाद वो लोगों के निशाने पर आ गये क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ था कि बीसीसीआई ने किसी खिलाड़ी की प्रेमिका को दौरे पर भेजा था, लोगों ने विराट के फ्लॉप होने का ठीकरा अनुष्का के सिर फोड़ा।

इंडिया बाहर विराट फ्लॉ़प

इंडिया बाहर विराट फ्लॉ़प

हद तो तब हो गई जब विश्वकप में टीम इंडिया सेमीफाइनल से आउट हो गई और विराट कोहली मात्र एक रन पर आउट हो गये, लोगों ने जमकर इस बात के लिए अनुष्का को कोसा और कहा कि विराट की नाकामी की वजह अनुष्का है इसलिए दोनों को दूर होना चाहिए। एक बार फिर से विराट-अनुष्का के लिए बीसीसीआई के फैसले पर सवाल उठाये गये।

विराट-अनुष्का और ड्रेसिंग रूम

विराट-अनुष्का और ड्रेसिंग रूम

विराट-अनुष्का ने लोगों को तीसरा मौका आईपीएल में दिया जहां एक मैच के दौरान अनुष्का और विराट दोनों ने ड्रेसिंग रूम में मुलाकात की जो कि नियम के विरूद्ध था। इसके लिए तो विराट को बीसीसीआई से डांट भी पड़ी थी, आईपीएल में भी विराट कोहली का बल्ला अपने आशा के अनुरूप नहीं चला।

बीसीसीआई ने उठाया सख्त कदम

बीसीसीआई ने उठाया सख्त कदम

लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि अगर विराट को प्रदर्शन सुधारना है तो अनुष्का को मैच के दौरान उनसे दूर रहना होगा और शायद आलोचनाओं की मार सहने वाले बीसीसीआई ने यह सख्त कदम उठा लिया और उसने श्रीलंका दौरे पर सभी खिलाड़ियों को पत्नी और प्रेमिका के साथ जाने से रोक दिया।

तो विराट-अनुष्का के इश्क ने डाला मोहब्बत में खलल!

तो विराट-अनुष्का के इश्क ने डाला मोहब्बत में खलल!

लेकिन बीसीसीआई के इस फैसले से साथी खिलाड़ियों को अपने साथी के विरह का गम सहना पड़ रहा है जो कि अच्छा खेल रहे हैं लेकिन अपने परि्वार से दूर हैं, इसलिए प्रत्यक्ष रूप से तो नहीं बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से विराट-अनुष्का का खु्ल्लम-खुल्ला प्यार साथी खिलाड़ियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+