Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अनुष्का संग सगाई की खबरों पर भड़के विराट कोहली, मीडिया पर निकाला गुस्सा

नई दिल्ली। टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कैप्टन विराट कोहली एक बार फिर से मीडिया वालों पर भड़क गए हैं। विराट ने अपनी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ सगाई की खबरों का खंडन किया है। विराट ने ट्विटर पर लिखा है कि मैं और अनुष्का सगाई नहीं करने जा रहे हैं, अगर कुछ ऐसा हुआ तो हम कुछ छुपाएंगे नहीं। जो खबरें चल रही हैं वो बकवास है।

विराट और अनुष्का दोनों उत्तराखंड में

आपको बता दें कि क्रिसमस के एक दिन पहले विराट और अनुष्का दोनों उत्तराखंड पहुंचे थे। जिसके बाद मीडिया में ये खबरें आईं कि दोनों सगाई करने जा रहे हैं इसलिए विराट कोहली अनुष्का के पुस्तैनी राज्य उत्तराखंड पहुंचे हैं। मालूम हो कि अनुष्का का ननिहाल इस राज्य में है और विराट इस राज्य के ब्रांड एंबेसडर हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साल 2013 में एक-दूसरे के करीब आए थे

गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साल 2013 में एक-दूसरे के करीब आए थे और दो साल बाद यानी 2015 में विराट ने सार्वजनिक मंच पर दबी जुबान में अपने रिश्ते को कबूला था, हालांकि अनुष्का ने अभी तक नहीं कहा कि वो विराट से प्रेम करती हैं।

युवराज सिंह की शादी में साथ लगाए थे ठुमके

इस साल की शुरूआत में दोनों के ब्रेक-अप की खबर आई थी लेकिन अब दोनों साथ-साथ देखे जा रहे हैं, हाल ही दोनों ने युवराज सिंह की शादी में साथ में शिरकत की थी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+