Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सानिया मिर्जा फिर हुईं ट्रोल, पाकिस्तान की न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत पर किया यह ट्वीट

नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप के बीच भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा लगातार ट्रोल हो रही हैं। हालांकि इस बीच कई बार उन्होंने ट्रोल करने वालों को कड़ा जवाब भी दिया। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बाबर आजम के शतक की बदाैलत बुधवार को बर्मिंघम में न्यूजीलैंड पर 6 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के पास पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भी अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं। मैच के बाद सानिया मिर्जा ने एक ट्वीट किया जिसके बाद वह फिर से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं।

सानिया ने ट्विटर पर एक प्रेरणादायक संदेश पोस्ट करते हुए कहा, "क्या एक अविश्वसनीय रूप से महान स्तर का खेल हो सकता है"। इसके बाद ट्विटर पर कईयों ने उनको यह जवाब दिया कि आपके पति शोएब मलिक के बाहर होने पर जीत मिली तो कईयों ने उन्हें अपने साथ ले जाने के लिए कहा। सानिया मिर्जा विश्व कप में पाकिस्तान के हर मैच पर कड़ी नजर रख रही हैं। इससे पहले उन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच पर बने विवादित विज्ञापनों की भी खूब आलोचना की थी। हालांकि उन्होने पहले पाकिस्तान के टीवी चैनलों की आलोचना की जिन्होंने विग कमांडर अभिवनंदन का हमशक्ल बनाकर एक विज्ञापन बनाया गया था।

सानिया, जो कि अपने पति शोएब मलिक के साथ इंग्लैंड में भी हैं - पाकिस्तान क्रिकेट टीम की सदस्य हैं उन्होंने मेन इन ग्रीन को पिछले दो मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शनों के बाद पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में एक स्थान के लिए मजबूत दावेदार बन गई है। भले ही पाकिस्तान ने पिछले दो मैचों में जीत दर्ज की है लेकिन अभी भी ग्रीन मैन आर्मी को अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने की ज़रूरत है। जो अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने हैं।

फैंस ने ऐसे ट्वीट कर किया ट्रोल-

Story first published: Thursday, June 27, 2019, 16:18 [IST]
Other articles published on Jun 27, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+