Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कैंसिल हो सकता है सानिया का लंदन ओलंपिक का टिकट

पेरिस। पूरे भारत को सानिया मिर्जा से लंदन ओलंपिक में पदक जीतने की उम्‍मीद है, लेकिन अब यह उम्‍मीद की किरण धुंधली पड़ती दिखाई दे रही है। जी हां फ्रेंच ओपन में सानिया के प्रदर्शन से टेनिस प्रेमियों को खासी निराशा हुई है।

यह बड़ा झटका तब लगा जब सानिया मिर्जा फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के पहले दौर में हारकर बाहर हो गयीं। व्यक्तिगत युगल रैकिंग में दसवें नंबर पर चल रहीं सानिया तभी ओलंपिक के महिला युगल में सीधे प्रवेश कर पायेंगी, जब वो 11 जून के पहले तक शीर्ष दस में रहेंगी। इस हार के बाद यह मुश्किल दिखाई दे रहा है।

सानिया यदि लंदन ओलंपिक में महिला युगल या एकल में जगह बनाती हैं तो उन्हें मिश्रित युगल में भी जगह मिल जाएगी जिसमें वह संभवत: महेश भूपति के साथ जोड़ी बनाएंगी। ओलंपिक के नियमों के मुताबिक शीर्ष 10 खिलाड़ियों को ही महासमर में सीधा प्रवेश दिया जाता है। उन्‍हें ही अपने मन पसंद जोड़ीदार चुनने की छूट होती है।

सानिया अब केवल वाइल्ड कार्ड के जरिये ही ओलंपिक एकल ड्रा में जगह बना सकती हैं। यदि अखिल भारतीय टेनिस संघ इसे हासिल करने में सफल रहता है तो तभी वह लंदन ओलंपिक में मिश्रित युगल में भाग ले सकती हैं।

फ्रेंच ओपन में सानिया अपनी जोड़ीदार बेथेनी माटेक के साथ करारी हार के साथ बाहर हुईं। उन्हें रूस की निना ब्राटचिकोवा और रोमानिया की एडिना गालोविट्स हाल ने 3-6, 6-4, 5-7 से रौंदा। इस आर के बाद सानिया का टॉप 10 में रहना मुश्किल हो गया है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+