Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोच बनते ही शास्त्री ने धोनी और कोहली को लेकर ये क्या कह दिया?

नई दिल्ली। भारतीय टीम के नए मुख्य कोच रवि शास्त्री ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी व मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। भारतीय टीम ने अभी केवल रवि शास्त्री के अंडर में केवल एक ही मैच (टेस्ट मैच) खेला है। लेकिन उन्होंने जो बयान दिया है उससे धोनी के प्रशंसकों को थोड़ा अजीब लग सकता है।

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं और क्रिकेट के बाकी सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी है। अब रवि शास्त्री ने भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली और धोनी के बीच एक तुलना कर दी है।

श्रीलंका दौरे पर टीम के साथ गए शास्त्री ने दोनों खिलाड़ियों की तुलना करते हुए कहा कि- एम.एस. धोनी महानतम कप्तान हैं लेकिन विराट कोहली बतौर कप्तान उनकी उपलब्धियों की बराबरी कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कोहली में मौजूदा पीढ़ी का महानतम कप्तान बनने की क्षमता है लेकिन उन्हें इसके लिए किसी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।

कोहली और धोनी के बीच तुलना करना अभी थोड़ी जल्दबाजी हो सकती है क्योंकि धोनी दुनिया के एकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आइसीसी की तीनों ट्रॉफी अपने नाम की है। आपको बता दें कि धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 का वर्ल्ड टी-20, 2011 में दूसरी बार विश्व कप का खिताब और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। यही नहीं धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया टेस्ट में पहली बार नंबर वन बनी थी। ऐसे में भेल ही विराट कोहली धोनी से ज्यादा स्पीड में रन बना रहे हों लेकिन बतौर कप्तान दोनों की तुलना करना थोड़ा जल्दबाजी होगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+