For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद अहम साबित हो सकती है गांगुली और द्रविड़ के बीच मीटिंग

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के प्रमुख सौरव गांगुली बुधवार को नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख राहुल द्रविड़ से मुलाकात करेंगे। भारतीय क्रिकेट के भविष्य के प्रोग्राम के संदर्भ में यह मुलाकात काफी दिलचस्प मानी जा रही है। राहुल द्रविड़ एक ऐसी शख्सियत हैं जिनकी राय का असर गांगुली के भविष्य में होने वाले बड़े फैसलों पर साफ दिखाई देगा। ऐसे में बुधवार को दोनों दिग्गज भारत क्रिकेट में आगे के रास्ते के लिए रोडमैप का खाका खींचने का प्लान बना सकते हैं।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने एएनआई से कहा, 'बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली एनसीए चीफ राहुल द्रविड़ से कल मुलाकात करेंगे और भारतीय क्रिकेट के भविष्य को लेकर चर्चा करेंगे।'

इसी सूत्र ने इस बात की भी पुष्टि की इस बैठक में बीसीसीआई के नए चयनित अधिकारी भी शामिल होंगे और NCA के चेयरमैन तूफान घोष भी बैठक का हिस्सा होंगे।

सूत्र ने बताया, 'मीटिंग कल के लिए फिक्स हो गई है और सभी नए बीसीसीआई पदाधिकारी वहां मौजूद रहेंगे। साथ ही बैठक में तूफान घोष भी रहेंगे।'

बता दें कि गांगुली और द्रविड़ बीसीसीआई की तकनीकी समिति की कुछ बैठकों में साथ रहे हैं, जिनमें 'प्रिंस ऑफ कोलकाता' ने अध्यक्षता की हुई है और द्रविड़ ने भारत अंडर -19 और ए टीम के मुख्य कोच के रूप में भाग लिया है।

पिछले कुछ वर्षों से, एनसीए एक रिहैब सेंटर बन गया है, जबकि यह संस्था भारतीय क्रिकेट की सप्लाई चेन मानी जाती है। नई एनसीए परियोजना पर गांगुली से बड़ी अपडेट मिलने की उम्मीद है, जिसे विकसित किया जा रहा है।

मीटिंग में यह भी देखा जाएगा कि डोपिंग में फंसने के बाद वापसी करने के लिए पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ियों की रिहैब योजनाओं पर पर क्या चल रहा हैं, इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या के लिए भी प्रोग्राम पर बात होगी।

वीवीएस लक्ष्मण और भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री सहित कई पूर्व खिलाड़ियों को गांगुली और द्रविड़ की जोड़ी से काफी उम्मीदें हैं। लक्ष्मण ने पिछले सप्ताह कहा था, "अगर आप मुझसे एक बात पूछेंगे तो मेरे लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि सौरव एनसीए को कैसे पुनर्जीवित कर सकते हैं। इस भारतीय टीम की ताकत उनकी बेंच स्ट्रेंथ है।"

Story first published: Tuesday, October 29, 2019, 17:13 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+