आईपीएल : डेयर डेविल्स को मिला 113 रनों का लक्ष्य (लीड-4)
डेयर डेविल्स के गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी के आगे सुपर किंग्स का कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका। एस. बद्रीनाथ ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 30 रनों की पारी खेली। सुपर किंग्स की टीम की हालत का नतीजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसकी ओर से नौवें विकेट के लिए बद्रीनाथ और डी. बोलिंगर के बीच 35 रनों की सर्वाधिक साझेदारी हुई।
तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए। स्पिन गेंदबाज वीरेंद्र सहवाग ने दो विकेट चटकाए। तिलकरत्ने दिलशान, अमित मिश्रा और डिर्क नेंस ने एक-एक खिलाड़ी को चलता किया। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।
सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने मुरली विजय के साथ सुपर किंग्स की पारी की शुरुआत की। हेडन एक रन बनाकर आउट हुए। उनके स्थान पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान महेंद्र सिंह धौनी शून्य पर पेवेलियन लौटे। इसके बाद मुरली विजय भी चलते बने।
नेहरा ने हेडन को आउट कर सुपर किंग्स पहला झटका दिया। जबकि डिर्क नेन्स ने धौनी को चलता किया। नेहरा ने सुपर किंग्स को तीसरा झटका भी दिया। उन्होंने मुरली विजय को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों लपकवाया। विजय ने 17 रन बनाए।
विजय के आउट होने के माइक हसी सुरेश रैना का साथ देने के लिए मैदान में उतरे। रैना और हसी ने सुपर किंग्स की पारी संभालने की कोशिश की लेकिन दोनों कुछ खास कर नहीं कर सके। दोनों 15-15 रन बनाकर चलते बने।
दोनों टीमों का यह 13वां मुकाबला है। दोनों ही टीमों ने छह-छह मुकाबले जीते हैं जबकि दोनों के हिस्से छह-छह हार दर्ज हैं। दोनों के हिस्से 12-12 अंक हैं।
यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है क्योंकि इसका नजीता उन्हें सेमीफाइनल में पहुंच देगा। चेन्नई के लिए किसी भी अंतर की जीत काफी रहेगी लेकिन दिल्ली को यह मैच भारी अंतर से जीतना होगा।
सुपर किंग्स की टीम बेहतर रन रेट के आधार पर आठ टीमों की तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि डेयर डेविल्स की टीम चौथे स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications