मुंबई। आईपीएल 8 का जोश चरम सीमा पर है, केकेआर ने अभी तक टूर्नामेंट में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है लेकिन अब उसके लिए एक बढ़िया खबर आ रही है क्योंकि उसकी टीम के चर्चित खिलाड़ी कैरेबियाई स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन को बीसीसाई ने क्लीन चिट दे दी है, जिसके तहत अब सुनील टूर्नामेंट में खेल सकेंगे। हालांकि बीसीसीआई ने सुनील नरेन को वार्निंग जरूर दी है।
गौरतलब है कि सुनील नरेन ने 29 अप्रैल को बीसीसीआई के सामने एक टेस्ट दिया था जिसमें उसकी शैली पर शक किया गया था जिसके कारण समिति ने प्रतिबंधित कर दिया था। लेकिन अब बीसीसीआई ने उन्हें वार्न करते हुए कहा कि नरेन का नाम संदिग्ध ऐक्शन वाले गेंदबाजों की सूची से हटाया जा रहा है लेकिन अब अगर उन्होंने तय मानकों का उल्लंघन किया तो फिर उन पर इस सत्र में खेलने पर प्रतिबंध लग जाएगा।
जब कोहली ने गेल की तारीफ में कहा.. मुस्कुराने की वजह तुम हो.
अब देखना दिलचस्प होगा के सुनील नरेन की वापसी केकेआर के लिए कितनी फायदेमंद होगी?