'जगमोहन डालमिया..जिन्होंने क्रिकेट को एक नई बुलंदी और तस्वीर दी'
कोलकाता। रविवार रात बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने दुनिया को अलविदा कह दिया। डालमिया पिछले तीन दिनों से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। लेकिन किसी को यह नहीं पता था कि जगमोहन डालमिया का दिल उन्हें धोखा दे देगा और वो यूं दुनिया छोड़ चलेंगे।
बीसीसीआई के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया की हुई थी हार्ट-सर्जरी
डालमिया के जाने से आज पूरा क्रिकेट जगत गमगीन है, क्रिकेट के दिग्गजों ने डालमिया के निधन को क्रिकेट की बड़ी क्षति बताया है। क्रिकेट को नई बुलंदी और नई तस्वीर देने वाले डालमिया को लोग सबसे कुशल खेल प्रशासक कहते थे।
दिल की बीमारी के कारण निधन
आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पूर्व अध्यक्ष तथा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा अध्यक्ष जगमोहन डालमिया का 75 वर्ष की अवस्था में रविवार की शाम कोलकाता के बिड़ला हार्ट रिसर्च सेंटर में निधन हो गया। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद गुरुवार देर रात बी. एम. बिड़ला अस्पताल में दाखिल किया गया था। उसी दिन से वह आईसीयू में चल रहे थे,उनकी हार्ट-सर्जरी भी हुई थी।
रो पड़ा क्रिकेट जगत...सदमे में खिलाड़ी..
आईये जानते हैं कि डालमिया के निधन पर लोगों ने क्या कहा और किस तरह अपनी श्रद्धांजलि उन्होंने ट्विटर पर दी है..
|
नहीं रहे डालमिया..
जगमोहन डालमिया का 75 वर्ष की अवस्था में रविवार की शाम एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया, बिड़ला अस्पताल प्रशासन ने यह जानकारी दी।
|
सीएम ममता बैनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी डालमिया ने ट्वीट कर कहा, "दुखद। जगमोहन डालमिया का निधन हो गया। वह खेल प्रशासकों में सबसे माहिर थे और बंगाल से उन्हें बेहद लगाव था। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।
|
सचिन तेंदुलकर
सचिन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'डालमिया के परिवार वालों और मित्रों को मेरी हार्दिक संवेदनाएं। उनसे अभी जून में ही मुलाकात हुई थी। उस समय मुझे जरा भी अंदाज नहीं हुआ था कि यह हमारी आखिरी मुलाकात होगी। पिछले कई वर्षो से डालमिया से मिला समर्थन और प्रोत्साहन हमेशा याद रहेगा। उन्होंने क्रिकेट के लिए कठिन मेहनत की और सर्वश्रेष्ठ प्रशासक रहे।'
|
आईसीसी
आईसीसी ने ट्वीट किया, 'बीसीसीआई के अध्यक्ष और आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष डालमिया के निधन पर आईसीसी अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है।'
|
अनुराग ठाकुर
बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, 'भारत के सर्वश्रेष्ठ खेल प्रशासक नहीं रहे, एक युग का समापन हो गया। मेरे और भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक निजी क्षति है।'
|
कीर्ति आजाद
पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने कहा कि डालमिया का जाना क्रिकेट की ही नहीं बल्कि मेरी निजी क्षति है। वो एक जिंदादिल इंसान थे, जिन्होंने .जिसने क्रिकेट को एक नई बुलंदी और तस्वीर दी'
|
सुरेश रैना
डालमिया का जाना क्रिकेट की बहुत बड़ी क्षति है।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने डालमिया के निधन पर शोक जताया है।
|
पीएम नरेन्द्र मोदी
अत्यंत दुख की बात.. भगवान जगमोहन डालमिया की आत्मा को शांति प्रदान करे।
|
राजीव शुक्ला
डालमिया के निधन की खबर सुनकर सदमे में हूं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications