Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

T20WC: बीसीसीआई ने किया भारत-पाकिस्तान मैच का ऐलान

नई दिल्ली। तमाम अटकलों के बाद आख‍िरकार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी20 विश्वकप के अंतर्गत भारत-पाकिस्तान के लीग मैच का ऐलान कर दिया। मैच 19 मार्च शनिवार को धर्मशाला में खेला जायेगा।

पढ़ें- Complete Guide- टिकट, टीम और जगह, टी-20 विश्वकप 2016 से जुड़ी हर जानकारी

बीसीसीआई के टूर्नामेंट डायरेक्टर एमवी श्रीधर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वेन्यू का चयन गृह मंत्रालय के विशेष सचिव एमके सिंघला से बातचीत के बाद तय किया गया है। गृह मंत्रालय ने मैच में कड़ी सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही है।

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की ठंडी वादियों के बीच खेले जाने वाले इस मैच को लेकर कई प्रकार के विरोध पहले से ही जारी थे। ऊपर से सुरक्षा कारणों से भी मैच पर संशय बरकरार था। कई बार यह बात आयी कि भारत-पाकिस्तान का मैच बांग्लादेश या श्रीलंका में आयोजित किया जाये, लेकिन अंतत: दिल्ली पुलिस, हरियाणा पुलिस और गृह मंत्रालय के साथ कई दौर की वार्ताओं के बाद धर्मशाला को मंजूरी दे दी गई।

पढ़ें- 7 क्रिकेटर जो रोक सकते हैं टीम इंडिया को विश्वकप जीतने से

हरियाणा के पुलिस कमिश्नर, कांगड़ा जिलाध‍िकारी, आईजी पुलिस समेत कई आला अध‍िकारी सुरक्षा में अपनी-अपनी टीमों के साथ मुस्तैद रहेंगे। केवल स्टेडियम में ही नहीं बल्क‍ि होटल जहां दोनों टीमों के ख‍िलाड़ी ठहरेंगे, वहां भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये जायेंगे।

पाकिस्तानी टीम को विशेष सुरक्षा

पाकिस्तान की टीम मोहाली में दो मैच खेलेगी। न्यूजीलैंड के विरुद्ध 22 मार्च को और 25 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध। इसके अलावा कोलकाता में 16 मार्च को पाकिस्तान टीम का मैच है। विश्वकप के सेमी फाइनल और फाइलन के लिये दिल्ली और मुंबई में भी अभी से सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+