मैच ड्रा, सचिन न तोड़ सके रिकार्ड
बैंगलोर, 13 अक्टूबरः यहांके एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा पहला क्रिकेट टेस्ट मैच हार-जीत के फैसले के बगैर खत्म हो गया। साथ ही सचिन तेंदुलकर (49) के आउट होने से मैच के आखिरी दिन के आखिरी सत्र में भारत की मुश्किलें और बढ़ गईं।
आज खराब रोशनी के कारण मैच को दो बार रोकना पड़ा। आखिरकार दोनों कप्तानों ने मैच ड्रा करने पर अंपायरों को अपनीमंजूरी दे दी। मैच समाप्ति के समय वीवीएस लक्ष्मण 42 और सौरव गांगुली 26 रन बनाकर क्रीज पर थे। पांचवें और आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 299 रनों की जरूरत थी लेकिन वह चार विकेट के नुकसान पर सिर्फ 177 रन ही बना सका।
गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले जहीर खान को 'मैन ऑफ द मैच" का पुरस्कार दिया गया। भारत की ओर से इस मैच की पहली पारी में जहीर ने सर्वाधिक 57 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में एक विकेट लिया था।।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से ब्रैट ली, स्टुअर्ट क्लार्क, मिशेल जॉनसन और कैमरुन व्हाइट ने एक-एक विकेट लिया। वहीं भारत की दूसरी पारी में सचिन तेंदुलकर 49 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोरर रहे। चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला का अगला मैच 17 अक्टूबर से मोहाली में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 299 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने सचिन के रूप में अपना अहम विकेट चायकाल के तुरंत बाद गंवा दिया। सचिन न केवल अपने 49वें अर्धशतक से सिर्फ एक रन से चूके बल्कि टेस्ट क्रिकेट में ब्रायन लारा के सर्वाधिक 11,953 टेस्ट रनों का रिकॉर्ड तोड़ने से भी 16 रन से दूर रह गए। वीरेंद्र सेहवाग और राहुल द्रविड़ के जल्दी-जल्दी आउट होने के बाद मुश्किल में फंसी भारतीय पारी लड़खड़ाती नजर आने लगी थी।
वहीं गौतम गंभीर 29 रन बनाकर मिशेल जानसन की गेंद पर आउट हो पवेलियन लौट गए। गंभीर और सचिन के बीच 38 रनों की साझेदारी हुई।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications