For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बीसीसीआई ने की आईपीएल 2021 के सितंबर 19 से फिर शुरू होने की पुष्टि

IPL 2021 will be played between September 19 and October 15 in UAE | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे 14वें संस्करण को 19 सितंबर और 15 अक्टूबर के बीच यूएई में खेला जाएगा। इसकी पुष्टि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारियों ने बुधवार, 9 जून को की। बीसीसीआई पहले भी सितंबर के महीने में विचार कर रहा था, लेकिन आयोजन की शुरुआत की पुष्टि अभी भी संदेह में थी। अब, बीसीसीआई ने आखिरकार सभी संदेहों को खत्म कर दिया है।

भारतीय बोर्ड अभी भी इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के विभिन्न खिलाड़ियों की उपलब्धता पर विदेशी बोर्डों के साथ बातचीत कर रहा है, अभी तक कोई आधिकारिक शब्द नहीं है। लेकिन अब तारीखें फिक्स हो गई हैं और बीसीसीआई चीजें ठीक कर सकता है।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, "आईपीएल 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच आयोजित किया जाएगा।"

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने भारत में टी20 विश्व कप की मेजबानी की संभावना पर चर्चा करने के लिए आईसीसी के साथ एक जून को वर्चुअल बैठक की थी। उसी के लिए, बीसीसीआई ने 28 जून तक का समय मांगा है। आईपीएल खत्म होने के ठीक बाद, वर्ल्ड कप कार्यक्रम तुरंत शुरू होने की उम्मीद है और अगर भारत नहीं तो शायद यूएई इवेंट की मेजबानी करेगा।

ICC ने T20 विश्व कप शुरू होने से ठीक पहले IPL के समापन पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि दोनों इवेंट के बीच कोई अनिवार्य अंतर नहीं है।

आईसीसी के एक अधिकारी ने कहा, "हम जुलाई में ही टी 20 विश्व कप की तारीख और स्थान जारी करेंगे। हम अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं। लेकिन आईसीसी आयोजन से पहले अंतराल की आवश्यकता पर कोई नियम नहीं है। किसी आयोजन से पहले पिच और मैदान तैयार करने के लिए ICC को 10 दिनों का समय चाहिए। वह भी एक कायदा है पर अनिवार्य नियम नहीं है।"

यह पूछे जाने पर कि क्या आईपीएल और टी20 विश्व कप के समापन के बीच कम अंतर के कारण खिलाड़ी पर खराब फर्क पड़ेगा तो शुक्ला ने कहा कि एक छोटा अंतर कोई समस्या नहीं होगी क्योंकि वैश्विक मैचों के शुरुआती दौर में उन देशों के बीच मुकाबला होगा जो टेस्ट मैच नहीं खेलते हैं।

Story first published: Thursday, June 10, 2021, 11:31 [IST]
Other articles published on Jun 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+