नई दिल्ली। बीसीसीआई ने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ का कार्यकाल दो साल तक बढ़ाने का फैसला किया है। बीसीसीआई ने कन्फर्म किया है कि द्रविड़ अगले दो साल तक इंडिया-ए और अंडर-19 टीम के कोच बने रहेंगे। पहले ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि बीसीसीआई भारतीय नेशनल टीम के मुख्य कोच के साथ-साथ अंडर-19 और इंडिया-ए टीम के कोच का भी दोबारा चयन करेगी लेकिन शुक्रवार को बीसीसीआई ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि द्रविड़ का कार्यकाल अगले दो साल तक के लिए बढ़ाया जा रहा है। इसी के साथ राहुल द्रविड़ ने आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयर डेविल्स के मेंटर पद से इस्तीफा दे दिया है।
जाहिर है कि द्रविड़ के कोच बने रहने को लेकर काफी विवाद हुआ था। बीसीसीआई की प्रशासक कमेटी (सीओए) के सदस्य रामचंद्र गुहा ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए द्रविड़ को लेकर कई सवाल उठाए थे।
Rahul Dravid steps down as Delhi Daredevils' mentor.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 30, 2017
सीओए के अध्यक्ष विनोद राय को लिखे खत में गुहा ने पहले निजी कारणों से इस्तीफा देने की बात कही थी लेकिन बाद में उन्होंने बीसीसीआई के भीतर हितों के टकराव की अनदेखी के मुद्दे पर नाराजगी जाहिर की।
गुहा ने चिट्ठी में लिखा था कि- राहुल द्रविड़ आईपीएल की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच है और इसके साथ ही इंडिया ए, जूनियर टीम के भी कोच हैं। महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट टीम से संन्यास ले चुके हैं लेकिन फिर भी ग्रेड ए का अनुबंध है।
ALERT: Rahul Dravid to continue as India A and U-19 coach for the next two years. pic.twitter.com/yRcFEY3BEL
— BCCI (@BCCI) June 30, 2017