मिताली राज ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पूरे किए 6000 रन
नई दिल्ली। मिताली राज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रचते हुए महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 183वां वनडे खेल रही मिताली ने 5993वां रन बनाते ही महिला वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं।
मिताली महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने इंग्लैंड की कारलोट एडवर्डस का 5992 रनों का रिकॉर्ड तोड़कर यह रिकॉर्ड बनाया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जब मिताली बल्लेबाजी करने उतरी तो वह रिकॉर्ड से 34 रन दूर थी। आम तौर पर चौथे पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली मिताली ने इस मैच में उपर आकर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
अब वनडे में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट का विश्व रिकॉर्ड भारत के नाम हो गया है। सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने का रिकॉर्ड मौजूदा भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के नाम दर्ज है। सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मिताली राज ने अपने नाम कर लिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
