
आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों से जुड़ा मामला-
बीसीसीआई ने पाक को विश्व कप से बैन करने को लेकर देश के आमजनों की राय के साथ खुद को खड़ा किया है तो वहीं उसने पाक का नाम लिए बगैर ही आईसीसी को कहा है कि आतंक को पालने वाले देशों का बहिष्कार करने का समय आ गया है। अब ये भी खबर सामने आ रही है कि बीसीसीआई ने पाक का बॉयकॉट करने के लिए एक प्रभावी उपाय भी अपनाने का विचार बनाया था। दरअसल यह मामला आईपीएल में खेलने वाले विदेशी खिलाड़ियों से जुड़ा हुआ है।

IPL और PSL में किसी एक को चुनो-
जी हां, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने यह योजना बनाई थी कि आईपीएल में खेलने वाले विदेशी खिलाड़ियों के सामने यह शर्त रखी जाएगी कि अगर उनको आईपीएल में खेलना है तो पाक की टी-20 लीग में नहीं खेलना है। यानी की विदेशी खिलाड़ी या तो आईपीएल को चुन लें या फिर पीएसएल खेल लें। दोनों काम एक साथ नहीं हो सकते। इस बारे में सीओए की सोमवार को हुई मीटिंग में चर्चा की गई थी।
सुरेश रैना ने कोहली-रोहित को पछाड़ा, टी-20 में यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय

ये खिलाड़ी खेल रहे हैं पीएसएल में-
हालांकि बाद में यह तय किया गया कि विदेशी खिलाड़ियों के सामने इस तरह की शर्त रखना अनुचित होगा क्योंकि आईपीएल में खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी खरीदती है ना कि बीसीसीआई। वैसे अगर बीसीसीआई अपने फैसले अड़ी रहती तो ड्वेन ब्रावो, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और एबी डीविलियर्स जैसे खिलाड़ियों के सामने दुविधा हो जाती क्योंकि ये खिलाड़ी पीएसएल 2019 में शिरकत कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
