भारत के हार के बाद विंडीज को एक और झटका, स्टार खिलाड़ी पर ICC ने लगाया जुर्माना
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ मैच हारने के बाद वेस्टइंडीज को एक और झटका लग गया है। विंडीज टीम के एक खिलाड़ी पर आईसीसी ने जुर्माना लगाया है। इस खिलाड़ी को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर भारत के खिलाफ मैच के दौरान आईसीसी की आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। आपको बता दें कि कि वेस्टइंडीज यह मैच 125 रनों से हारकर विश्व कप में सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुका है।
वेस्टइंडीज के यह खिलाड़ी हैं कार्लोस ब्रेथवेट जिन्होंने आईसीसी के नियमों के लेवल 1 का उल्लंघन किया। अब उन पर दंड स्वरूप मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। ब्रेथवेट को आईसीसी की आचार संहिता के आर्टिकल 2.8 का उल्लघंन करने का दोषी पाया गया है। इस नियम को तोड़ने का मतलब यह है कि खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान मैदानी अंपायर के फैसले पर नाखुशी जाहिर की है।
आपको बता दें कि ब्रेथवेट इस मैच में केवल 1 रन बनाकर बुमराह का शिकार हुए थे। उनको विकेट के पीछे धोनी ने कैच आउट किया था। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज को जीत के लिए 269 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में पूरी कैरेबियाई टीम पूरी केवल 34.2 ओवर में 143 बनाकर आउट हो गई और भारत ने 125 रनों के बड़े अंतर से मैच जीत लिया।
मोहम्मद शमी ने इस मैच में भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। उनको पिछले मैच में भी चार विकेट मिले थे। उनके अलावा बुमराह और चहल को 2-2 विकेट मिले। जबकि पांड्या और कुलदीप को 1-1 विकेट मिला। शमी ने जहां शुरुआती दो विकेट लेकर भूमिका तैयार की थी तो वहीं बुमराह ने बीच के ओवरों में लगातार गेंदों पर दो विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
