Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 10 पर मंडरा रहा है खतरा, टूर्नामेंट नहीं होने पर कंगाल हो जाएगा BCCI

नई दिल्ली। दौलत और शौहरत के खेल आईपीएल का इंतजार केवल खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों को ही नहीं होता बल्कि बीसीसीआई को भी होता है क्योंकि उसे इससे करोंड़ों की कमाई होती है।

प्रबंधक समित बनाम राज्य क्रिकेट संघ

लेकिन इस बार जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई प्रबंधक समित (COA) और राज्य क्रिकेट संघों के बीच झगड़ा चल रहा है उससे 5 अप्रैल से शुरू होने जा रहे आईपीएल 2017 के आयोजन पर खतरा मंडरा रहा है और अगर ये आयोजन नहीं हुआ तो उससे बीसीसीआई को करोड़ों का नुकसान होगा जिससे वो कंगाल भी हो सकता है।

टूर्नामेंट नहीं होने पर कंगाल हो जाएगा BCCI

जी मीडिया की न्यूज के मुताबिक एक इंटरव्यू में बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा है कि अगर वे आईपीएल 2017 आयोजित नहीं हुआ, तो बीसीसीआई को 2500 करोड़ रूपये का नुकसान होगा और वो कंगाल हो जाएगा।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि हर साल आईपीएल के एक मैच के लिए राज्य संघ को 60 लाख रूपए मिलते हैं, जिनमें से 30 लाख रूपए उसे बीसीसीआई देता है और बाकी के 30 लाख उसे आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीमों से आते हैं, जिनका प्रयोग वो खेल, अभ्यास, लाइटिंग, मैदान को तैयार करने और ग्राउंड स्टाफ पर करते हैं लेकिन इस बार सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि जब तक लोढ़ा समिति की सिफारिशें राज्य संघ लागू नहीं करेंगे, तब तक बीसीसीआई से कोई फण्ड उन्हें जारी नहीं होगा।

5 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है आईपीएल

ऐसे में सभी राज्य संघों ने हाथ उठाते हुए साफ कहा है कि जब तक उन्हें बीसीसीआई फंड नहीं देगा वो मैच नहीं करा सकते हैं, आईपीएल शुरू होने की तारीख 5 अप्रैल है, ऐसे में अब बीसीसीआई क्या कदम उठाता है, ये देखना दिलचस्प होगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+