Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कश्मीर पर शाहिद अफरीदी के बयान की बीसीसीआई ने की आलोचना

नई दिल्ली। पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच में टॉस के वक्त पाकिस्तान टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी के कश्मीर पर दिये बयान की बीसीसीआई ने तीखी आलोचना की है। बीसीसीआई सेक्रेटरी अनुराग ठाकुर ने कश्मीर पर अफरीदी के दिये बयान की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है।

पाक-न्यूजीलैंड के मैच में बने 10 रिकॉर्ड, अफरीदी सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक खिलाड़ी को ऐसे बयानों से खुद को अलग रखना चाहिए। यही वजह है कि अफरीदी की पाकिस्तान में आलोचना होती है। मैच के दौरान टॉस के समय अफरीदी ने कहा कि कश्मीर से काफी लोग हमें समर्थन देने के लिए आये हैं।

इससे पहले भी अफरीदी अपने बयान को लेकर विवादों के घेरे में थे। उस वक्त उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान से ज्यादा उन्हें भारत में प्यार मिलता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में पाकिस्तान को 22 रन से हार का सामना करना पड़ा था और इस हार के साथ ही पाक का विश्वकप से बाहर होना लगभग तय है। विश्वकप में बने रहने की अपनी उम्मीदों के लिए पाक का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़े अंतर से जीतना काफी जरूरी है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+