For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BCCI की तरफ से पीसीबी को मिला बड़ा झटका, एशिया कप में हाइब्रिड मॉडल की बात नहीं मानी गई

BCCI on Asia Cup: इस साल का एशिया कप पाकिस्तान में होना प्रस्तावित है लेकिन बीसीसीआई भारतीय टीम को वहां नहीं भेजेगी। टूर्नामेंट न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित कराने की मांग की गई है। इस वजह से टूर्नामेंट को लेकर फ़िलहाल किसी भी तरह का निर्णय नहीं लिया जा सका है। आने वाले समय में स्थिति साफ़ होगी।

पाकिस्तानी मीडिया में इस तरह की खबरें देखने को मिली थी कि पीसीबी द्वारा दिए गए हाइब्रिड मॉडल के तहत एशिया कप होगा और बीसीसीआई की सहमति आ गई है। भारत के मैच पाकिस्तान से बाहर आयोजित कराने पर सहमति की बातें भी कुछ पाक पत्रकार सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं।

IPL 2023 में ओवर कितने समय में डालने होते हैं? जानें क्या है मैच समाप्त होने का टाइम

हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है, यह भी साफ़ हो गया है। इस बीच बीसीसीआई की तरफ से इन खबरों से इनकार किया गया है। एएनआई ने सूत्रों के अनुसार बताया है कि बीसीसीआई ने पीसीबी के हाइब्रिड मॉडल को अपनाने से मना किया है। एशिया कप को लेकर निर्णय 28 मई को आईपीएल फाइनल के बाद लिया जाएगा।

गौरतलब है कि एशियन क्रिकेट काउंसिल की मीटिंग के लिए बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्षों को बुलाया गया है। तीनों बोर्डों के अध्यक्ष आईपीएल फाइनल देखने के लिए मौजूद रहेंगे। सम्भवतः बीसीसीआई इसके बाद ही उनके साथ एशिया कप कप लेकर चर्चा करेगी।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी की तरफ से मीडिया को लगातार इंटरव्यू दिए गये हैं और अलग-अलग बयान भी दिए हैं। कुछ मौकों पर उन्होंने यह भी कहा है कि टीम इंडिया पाकिस्तान में एशिया कप के लिए नहीं आएगी तो हमारी टीम वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं जाएगी। गौरतलब है कि एशिया कप का आयोजन सितम्बर में होना है। इसके बाद वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा।

माना जा रहा है कि न्यूट्रल वेन्यू श्रीलंका या यूएई में से कोई एक देश हो सकता है। श्रीलंका में एशिया कप का आयोजन होने के ज्यादा आसार हैं।

Story first published: Saturday, May 27, 2023, 16:41 [IST]
Other articles published on May 27, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+