For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बड़ी खबर: BCCI ने IPL में टीमों को बढ़ाने पर भरी हामी, जानें कब से नजर आयेंगी 10 टीमें

BCCI approves 10 Teams in IPL: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सालाना जनरल मीटिंग आज (गुरुवार) अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में आयोजित की जा रही है, इस दौरान बीसीसीआई (BCCI) कई अहम मुद्दों पर फैसला ले रही है। सालाना जनरल मीटिंग में बीसीसीआई (BCCI) के पास सबसे अहम मुद्दा यह था कि क्या आईपीएल 2021 में 10 टीमों को खेलने पर सहमति मिलेगी। वहीं बीसीसीआई (BCCI) ने इस अहम मुद्दे पर फैसला ले लिया है और 8 के बजाय 10 टीमों के खेलने की अनुमति दे दी है, लेकिन यह टीमें आईपीएल 2021 (IPL 2021) के बजाय आईपीएल 2022 (IPL 2022) से लागू होगा।

उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2020 के बाद से ही रिपोर्टस सामने आ रहे थे कि बोर्ड आईपीएल 2021 (IPL 2021) में 8 के बजाय 10 टीमों को खिलाने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है, हालांकि बोर्ड ने सालाना आम बैठक में इस मुद्दे पर फैसला लेते हुए साफ कर दिया है कि वह अगले साल होने वाले आईपीएल (IPL) में 2 नई टीमों को शामिल नहीं करेगा और आईपीएल 2021 में सिर्फ 8 ही टीमें खेलती नजर आयेंगी।

और पढ़ें: AUS vs IND: कंगारू टीम के सलामी बल्लेबाज ने उड़ाया पृथ्वी शॉ का मजाक, जानें क्या बोले

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 में टीमों की संख्या न बढ़ाने के पीछे का फैसला कम समय और स्टार स्पोर्टस के साथ हुई प्रसारणकर्ता की डील के चलते लिया है। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते बोर्ड को इस साल आईपीएल को अपने तय समय से करीब 6 महीने बाद यूएई में आयोजित कराना पड़ा।

वहीं बोर्ड चाहता है कि आईपीएल 2021 का आयोजन तय समय पर किया जाये और वहीं इस सीजन के लिये वह खिलाड़ियों की नीलामी भी कराना चाहता है। ऐसे में बोर्ड के पास आईपीएल 2021 का आयोजन कराने के लिये सिर्फ 3 महीने का समय है, जिसमें उसके लिये यह सब करा पाना मुश्किल होगा।

और पढ़ें: भारतीय ड्रेसिंग रूम को लेकर गावस्कर का बड़ा दावा, कहा- हर खिलाड़ी के लिये हैं अलग नियम

आपको बता दें कि बीसीसीआई और स्टार स्पोर्टस के बीच आईपीएल के प्रसारण की डील भी 2022 में खत्म हो रही है। ऐसे में अगर बोर्ड 8 के बजाय 10 टीम शामिल करता है तो मैचों की संख्या भी 94 हो जायेगी और लीग की वैल्यू भी पहले से ज्यादा बढ़ जायेगी, ऐसे में बोर्ड भी नई डील चाहेगा जिसमें उसे प्रसारणकर्ता की डील के लिये ज्यादा पैसे मिलें।

Story first published: Thursday, December 24, 2020, 16:45 [IST]
Other articles published on Dec 24, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+