गलतियों से सबक ले चुकी सायना नेहवाल: गोपीचंद

नयी दिल्ली। सायना नेहवाल का हालिया प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा लेकिन राष्‍ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद को खुशी है कि ओलंपिक से पहले यह बैडमिंटन स्टार अपनी पिछली गलतियों से सबक ले रही है। गोपीचंद ने साक्षात्कार में कहा कि उसकी कुछ कमजोरियां थी लेकिन यह अच्छा है कि उसने उन गलतियों से सबक लेकर अच्छी वापसी की।

यह उसके भविष्य के लिये अच्छा है। उन्होंने कहा कि अभी महत्वपूर्ण यह है कि उसे फिर से लय में लाने के लिये हम सब मिलकर काम करें क्योंकि साइना जैसी प्रतिभा आसानी से नहीं मिलती है और उससे हासिल होने वाले बेहतर परिणामों की संख्या बढ़ाना महत्वपूर्ण है। इस पूर्व आल इंग्लैंड चैंपियन हालांकि स्वीकार किया कि वह साइना की फार्म को लेकर चिंतित हैं लेकिन किसी के भी कैरियर में ऐसा दौर आता है।

उन्होंने कहा कि हां, मैं स्वीकार करता हूं कि ओलंपिक से पहले उसकी फार्म से मैं चिंतित हूं लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि हम अच्छी वापसी करेंगे। यदि आप उसके पूरे कैरियर पर ध्यान देते हो तो वह हमेशा आगे बढ़ती रही है। इसलिए कैरियर के बीच इस तरह का दौर आने की संभावना थी। कोच ने खुलासा किया कि इस 21 वर्षीय खिलाड़ी के अभ्यास कार्यक्रम में थोड़े बदलाव किये गये हैं लेकिन उन्होंने माना कि विश्व कैलेंडर की व्यस्तता के कारण इस कार्यक्रम को पूरी तरह से लागू करना मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि हमने कुछ बदलाव किये हैं लेकिन दुर्भाग्य से टूर्नामेंटों का विश्व कैलेंडर आपको सहज नहीं होने देता। यह खिलाडि़यों के लिहाज से बहुत कड़ा है। हमें कुछ दिन आराम करने का मौका नहीं मिलता ताकि हम अपने कार्यक्रम में कुछ बदलाव कर सकें। हमें दौरे पर रहते हुए ही ऐसा करना होगा।

Story first published: Sunday, December 4, 2011, 19:27 [IST]
Other articles published on Dec 4, 2011
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+